रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बाल छूते ही फिसलेंगे हाथ…इन नेचुरल चीजों का जेल हेयर को बनाएगा शाइनी-सॉफ्ट​ | ‘भाई-बहन’ में हो गया प्यार, नहीं माने परिवार वाले तो दोनों ने दे दी जान; पेड़ से लटका मिला शव​ | EPFO का बड़ा अपडेट: ₹25,000 सैलरी वालों को पेंशन मिलेगी या नहीं? समझें नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, बाइक से जा रहे युवक की मौत; दरोगा सस्पेंड​

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जानलेवा मांझे ने एक और जिंदगी छीन ली. तिवारीपुर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे 35 वर्षीय रमेश कनौजिया की गर्दन में अचानक मांझा उलझ गया. धारदार मांझे से गर्दन कटने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला […]

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जानलेवा मांझे ने एक और जिंदगी छीन ली. तिवारीपुर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे 35 वर्षीय रमेश कनौजिया की गर्दन में अचानक मांझा उलझ गया. धारदार मांझे से गर्दन कटने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में भी कार्रवाई हुई है. स्थानीय चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अगले 48 घंटे तक विशेष अभियान चलाया जाएगा.

घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रमेश कनौजिया के साथ हुई. जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर वह अपनी बाइक से इलाहीबाग के हरबर्ट बांध के रास्ते गुजर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया. मांझे की धार से उनकी गर्दन बुरी तरह कट गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. गर्दन से तेजी से खून बहने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे के बाद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि हादसा चाइनीज मांझे की वजह से हुआ. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रमेश की गर्दन में फंसने वाला धागा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा था या सामान्य पतंग का मांझा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

चौकी प्रभारी निलंबित

एसपी सिटी निमिष पाटिल के मुताबिक, मांझे से गर्दन पर गंभीर चोट लगने के बाद युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और गैर इरादतन हत्या की धारा भी शामिल की जा रही ह. लापरवाही के मामले में स्थानीय चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अगले 48 घंटे तक व्यापक अभियान चलाने का फैसला किया है. अधिकारियों के मुताबिक, यदि कहीं प्रतिबंधित मांझे की बिक्री होती मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY