शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Outfit Shopping Guide For Groom: दूल्हे राजा ऐसे चुनें शेरवानी…हाइट और बॉडी के हिसाब से मिलेगा परफेक्ट लुक, फॉलो करें ये 5 टिप्स​ | ‘तू काफिर हो गया है…’ सलीम के इस्लाम छोड़ने पर अतीक के भाई ने दी हत्या की धमकी, FIR दर्ज​ | परिवार में किसी की मृत्यु के बाद आधार का क्या करें? UIDAI पर मौत की रिपोर्ट दर्ज कराने और डीएक्टिवेशन की पूरी प्रक्रिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पत्नी ने जहर खाकर दी जान… तो सदमे में पति फांसी से लटका, बस इतनी सी बात पर उजड़ गया परिवार​

Rampur Husband Wife Suicide: पारिवारिक कलह के कारण हंसतेखेलते घर की खुशियां उजड़ जाने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं. अब एक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर से आई है. यहां पारिवारिक कलह की वजह से एक किसान परिवाक बिखर गया. रामपुर में पारिवारिक कलह ने एक दंपत्ति की जान ले ली. […]

Rampur Husband Wife Suicide: पारिवारिक कलह के कारण हंसतेखेलते घर की खुशियां उजड़ जाने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं. अब एक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर से आई है. यहां पारिवारिक कलह की वजह से एक किसान परिवाक बिखर गया. रामपुर में पारिवारिक कलह ने एक दंपत्ति की जान ले ली. जानकारी के अनुसार, जिले के मिलक कोतवाली इलाके में एक 40 साल की महिला ने जहरीला प्रदार्थ खा लिया.

ये घटना इलाके के पटिया गांव की बताई जा रही है. महिला को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया, जहां उसकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर सुनकर उसके 45 साल के पति को गहरा सदमा लगा. फिर उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने खाया जहरीला प्रदार्थ

मृतकों की पहचान राजेंद्र प्रसाद और उसकी पत्नी रंपा देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पाटिया गांव का रहने वाला राजेंद्र प्रसाद खेती किया करता था. शुक्रवार दोपहर को लगभग तीन बजे पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी रंपा देवी ने जहरीला प्रदार्थ खा लिया. इससे रंपा देवी की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद महिला को मिलक के सरकारी अस्पताल में लेकर जाया गया.

दंपत्ति की मौत से परिवार में चीखपुकार

वहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको रेफर कर दिया. इसके बाद परिवार वाले उसको बरेली के प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई. पत्नी की मौत की खबर जैसे ही राजेंद्र को मिली, उसने भी सदमे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. एक ही दिन में दंपत्ति की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के लिए टीम भेजी गई है. घटनास्थल से जुटाए सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY