सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश ने बदला मौसम… यूपी से लेकर हिमाचल तक बरसेंगे मेघ, जानें राजस्थान-एमपी का हाल​ | Trump Russia Diesel Import: क्या अमेरिका को 3.6 करोड़ बैरल डीजल दे पाएगा मॉस्को? समझिए पूरा समीकरण​ | Horoscope 12 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, KK Create और उनके पति समेत कई हिरासत में​

: दिल्ली के जंतरमंतर पर 10 अक्टूबर को आयोजित CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और एक्टिविस्ट्स को हिरासत में लिया है। इनमें कंटेंट क्रिएटर KK Create यानी काव्या कर्नाटक और उनके पति के अलावा CJP की कानूनी टीम से जुड़ी रत्ना सिंह के नाम भी सामने आए हैं। प्रदर्शन […]

: दिल्ली के जंतरमंतर पर 10 अक्टूबर को आयोजित CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और एक्टिविस्ट्स को हिरासत में लिया है। इनमें कंटेंट क्रिएटर KK Create यानी काव्या कर्नाटक और उनके पति के अलावा CJP की कानूनी टीम से जुड़ी रत्ना सिंह के नाम भी सामने आए हैं। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए कार्रवाई की।

#WATCH | Delhi: Security forces detain protesters, including several content creators, in Dhaula Kuan ahead of the CJP protest. pic.twitter.com/lj8GMlNXtO

— ANI October 10, 2026

ध्रव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया 

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतरमंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने की वजह और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इंदिरा चौक पर सुबह 6:30 बजे पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिप गए थे। पुलिस ने वहां से करीब 50 छात्रों को बाहर निकालकर वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई।

#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party protest here. pic.twitter.com/QqZtF4Jswd

— ANI October 10, 2026

पुलिस वाहन में छात्र के बेहोश होने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में भीड़ अधिक होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने वाहन को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

100 से ज्यादा लोग हिरासत में

इंदिरा चौक पर अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिना पहचान पत्र के पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है।

 

कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें

1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।

दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स 

जंतरमंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई 

इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतरमंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY