शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
आपकी सेफ्टी के लिए हेलमेट बैंक की शुरुआत… BSI और SRM विश्वविद्यालय के बीच MoU पर साइन​ | धरना-प्रदर्शन का अधिकार… संविधान सभा में क्यों हुई थी इसकी सीमाओं पर बहस?​ | ‘बहन की सूनी गोद भरने के लिए की चोरी’… नोएडा पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताई बच्चा चोरी की वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

माता की जोत लेकर लौट रहे थे श्रद्धालु… देवबंद फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा कैंटर, 4 की मौत​

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले स्थित देवबंद फ्लाईओवर पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. चैत्र नवरात्र से ठीक पहले प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी मंदिर से माता की जोत लेकर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टरट्रॉली में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर […]

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले स्थित देवबंद फ्लाईओवर पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. चैत्र नवरात्र से ठीक पहले प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी मंदिर से माता की जोत लेकर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टरट्रॉली में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी श्रद्धालु मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के बाद पीड़ितों के गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु ट्रैक्टरट्रॉली में सवार होकर माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर जोत लेकर वापस लौट रहे थे. देवबंद फ्लाईओवर पर किसी कारणवश ट्रैक्टरट्रॉली को कुछ देर के लिए रोका गया था. इसी दौरान पीछे से अत्यधिक तेज गति में आ रहे एक अनियंत्रित कैंटर ने खड़ी ट्रैक्टरट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टरट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर दूर जा गिरे.

मेरठ के सरधना निवासी थे सभी मृतक, परिजनों में रोरोकर बुरा हाल

हादसे में जान गंवाने वाले चारों श्रद्धालुओं की शिनाख्त हो गई है. मृतकों की पहचान अमन, रमेश, सत्येंद्र और सागर के रूप में हुई है, जो मेरठ के सरधना क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच चीखपुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

देवबंद CHC से सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहगीरों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सीओ देवबंद के अनुसार दो श्रद्धालुओं की मौत देवबंद में ही हो गई थी, जबकि दो अन्य श्रद्धालुओं ने इलाज के दौरान अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतकों की संख्या 4 हो गई है.

DM और SSP पहुंचे जिला अस्पताल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी सहारनपुर अरविंद चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों की टीम को उनका त्वरित व सर्वश्रेष्ठ इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY