शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
INDIA गठबंधन ने 2024 में हराया, 2027 में भी हराएंगे… अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना​ | शुष्क हवाओं से फटी-फटी हो गई है त्वचा, घर पर बनाएं ये मॉइस्चराइजर, दिखेगा कमाल असर​ | गुजरात के कच्छ में भीषण हादसा, पिकअप-डंपर की टक्कर में 7 की मौत; सीतापुर के 6 लोगों ने गंवाई जान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा के अस्पताल से 3 दिन का नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला की करतूत; बाइक सवार के साथ फरार​

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में तीन दिन के नवजात बच्चे के चोरी होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. फेस2 थाना क्षेत्र के सेक्टर110 स्थित भंगेल के मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह हुई इस घटना से परिजनों में अफरातफरी मच गई. आरोप है कि एक अज्ञात महिला नवजात को […]

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में तीन दिन के नवजात बच्चे के चोरी होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. फेस2 थाना क्षेत्र के सेक्टर110 स्थित भंगेल के मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह हुई इस घटना से परिजनों में अफरातफरी मच गई. आरोप है कि एक अज्ञात महिला नवजात को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई और पहले से मौजूद बाइक सवार युवक के साथ फरार हो गई. अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला के बाइक पर युवक के साथ जाते दिखाई देने की बात सामने आई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, भंगेल निवासी सपना अपने पति गौतम के साथ डॉक्टर के पास गई थीं. उस समय उनका तीन दिन का नवजात बच्चा गौतम की सास रक्षा देवी के पास था. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिलने के बाद रक्षा देवी अपना सामान समेट रही थीं. इसी दौरान एक अज्ञात महिला नवजात को लेकर वहां से चली गई.

कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने अस्पताल और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी नवजात का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की गई.

CCTV फुटेज में बाइक पर जाती दिखी महिला

नवजात के गायब होने की सूचना मिलने के बाद फेस2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक महिला नवजात को लेकर बाइक सवार युवक के साथ जाते हुए दिखाई दी. पुलिस अब महिला और बाइक सवार युवक की पहचान करने के लिए अस्पताल परिसर के साथसाथ आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि संदिग्ध महिला पिछले दो दिनों से नवजात के परिजनों के आसपास घूम रही थी और उनसे बातचीत भी कर रही थी. आशंका है कि महिला ने पहले परिजनों का भरोसा जीता और फिर मौका पाकर बच्चे को लेकर चली गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला और बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. तीन दिन के नवजात के इस तरह गायब होने से परिजन बेहद परेशान हैं. फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता बच्चे का पता लगाना और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY