शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हार्दिक पांड्या से लेकर युजवेंद्र चहल तक, IPL 2027 से पहले इन 10 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज! लिस्ट में बड़े नाम शामिल​ | राजधानी से मगध-संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस तक… दिल्ली में UP-बिहार सहित इन राज्यों से आने वाली ये ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट​ | Joint Bank Account Benefits: ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाने से मिलेंगे 5 बड़े फायदे! जानें जरूरी नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्वस्थसक्षम उत्तर प्रदेश’ की कहानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए प्रदेशवासियों से साझा की. मुख्यमंत्री ने उपचार की विवशता से स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास को स्वस्थ उत्तर प्रदेश की नई पहचान बताया. सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रदेश की डबल […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्वस्थसक्षम उत्तर प्रदेश’ की कहानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए प्रदेशवासियों से साझा की. मुख्यमंत्री ने उपचार की विवशता से स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास को स्वस्थ उत्तर प्रदेश की नई पहचान बताया. सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 से पहले की स्वास्थ्य क्षेत्र की लचर व्यवस्था को पीछे छोड़ दिया है.

ने कहा कि उत्तर प्रदेश को स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक गति से कार्य किया है. इस परिवर्तन का सबसे बड़ा प्रमाण है कि जिस उत्तर प्रदेश की पहचान कभी वन डिस्ट्रिक्टवन माफिया से होती थी, वही उत्तर प्रदेश आज वन डिस्ट्रिक्टवन मेडिकल कॉलेज के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है.

उपचार की सुविधा का लगातार विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां प्रदेश में वर्ष 2017 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या मात्र 36 थी, वहीं आज यह बढ़कर 85 हो गई है. साथ ही, एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हो चुकी हैं. इससे एक ओर युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़े हैं, वहीं दूसरी ओर आमजन के लिए घर के निकट गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा का विस्तार हुआ है.

उपचार के खर्च की चिंता से मुक्त हैं प्रदेशवासी

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित 10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी आज गंभीर बीमारी के उपचार के भारी खर्च की चिंता से मुक्त होकर बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और गरिमा के साथ जीवन यापन कर रहे हैं. उपचार की विवशता से स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक, स्वस्थ उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY