गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
FSSAI Action: Dr Reddy’s, Nestle और Flipkart को नोटिस, Celevida GLP+ के भ्रामक दावों पर सख्ती​ | Maharajganj Income Tax Raid: महराजगंज के नगर सहकारी बैंक में आयकर विभाग का छापा, बैंक रिकॉर्ड और बड़े लेन-देन की जांच​ | Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, डोंजे गांव में दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिवाली-छठ पर घर आने वालों की टेंशन खत्म! मुंबई-पुणे से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग-रूट​

Festival Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की तैयारी की है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुंबई और पुणे से गोरखपुर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों के चलने से मुंबई, पुणे और आसपास के […]

Festival Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की तैयारी की है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुंबई और पुणे से गोरखपुर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों के चलने से मुंबई, पुणे और आसपास के शहरों में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

मुंबई से गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 01079 फेस्टिवल स्पेशल चलाई जाएगी. यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक रोजाना चलेगी. ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 10:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह करीब 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

मुंबई से गोरखपुर के बीच ट्रेन दादर, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से मुंबई के लिए भी रोजाना ट्रेन

वापसी में ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुरछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल के रूप में चलेगी. यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक रोजाना संचालित होगी. गोरखपुर से यह दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक, कल्याण, ठाणे और दादर होते हुए मुंबई पहुंचेगी.

पुणे से गोरखपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने पुणे के यात्रियों के लिए भी विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 01415 हडपसरपुणे से गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक रोजाना चलेगी. यह ट्रेन हडपसर से सुबह 7:05 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से पुणे के लिए 17 अक्टूबर से ट्रेन

वापसी में ट्रेन नंबर 01416 गोरखपुरहडपसर स्पेशल 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक रोजाना चलेगी. यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी. इसके बाद बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर और अहिल्यानगर होते हुए हडपसर पहुंचेगी.

स्पेशल ट्रेनों में होंगे अलगअलग श्रेणी के कोच

रेलवे के अनुसार, मुंबईगोरखपुर स्पेशल ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे. इनमें स्लीपर क्लास, सेकंड एसी, थर्ड एसी और एसएलआर कोच शामिल होंगे. वहीं पुणेगोरखपुर स्पेशल ट्रेन में भी स्लीपर, सामान्य द्वितीय श्रेणी और एसी कोच समेत कुल 18 कोच लगाए जाने की जानकारी दी गई है.

त्योहारों की भीड़ में यात्रियों को मिलेगी राहत

दिवाली और छठ पूजा के दौरान मुंबई, पुणे और दूसरे बड़े शहरों से बड़ी संख्या में लोग पूर्वांचल और बिहार अपने घर लौटते हैं. इस वजह से नियमित ट्रेनों में सीटों के लिए काफी मारामारी रहती है. रेलवे का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY