गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, डोंजे गांव में दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार​ | नाना पाटेकर के निधन पर टीम इंडिया में शोक, विराट कोहली से सचिन तेंदुलकर तक की आंखो में आंसू, जानिए किसने क्या कहा​ | ₹500 रंगदारी नहीं दी तो चला दी गोली! इटावा में कार सवारों की फायरिंग, 2 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nana Patekar के निधन पर Tanushree Dutta की प्रतिक्रिया. कहा- ‘परिवार के प्रति संवेदना, सोच-समझकर दूंगी अपना बयान’​

अभिनेता नाना पाटेकर पर 2018 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया सोचसमझकर देंगी। पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पचहत्तरवर्षीय अभिनेता […]

अभिनेता नाना पाटेकर पर 2018 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया सोचसमझकर देंगी। पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पचहत्तरवर्षीय अभिनेता गोवा स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए एक वीडियो में कहा कि उन्हें पाटेकर के निधन की खबर मिली है, लेकिन वह ‘‘पहले यह तय करेंगी कि उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया देनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में एक कार्यक्रम के लिए जा रही हैं और फिलहाल उसी पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। 

वर्ष 2018 में दत्ता ने 2009 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ की शूटिंग के दौरान पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद भारत में ‘‘मी टू’’ आंदोलन को गति मिली थी। पाटेकर ने आरोपों से लगातार इनकार किया था। बाद में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण मामले को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY