गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Murli Manohar Joshi Statement: निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की जरूरत, मुरली मनोहर जोशी बोले- संविधान के दायरे में हो हर काम, गिनाईं लोकतंत्र की शर्तें​ | व्रत में भी बढ़ सकती है शुगर! डायबिटीज वाले नवरात्रि में क्या नहीं खाएं? डॉक्टर से जानें​ | मुख्यमंत्री खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं… अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी चुनौती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CNG Filling Time: दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक जल्दी क्यों फुल होता है? जानें CNG भरवाने का कौन-सा समय बेहतर​

CNG Filling Time: आज के समय में हर किसी के घर में कोई न कोई वाहन जरुर हैं। ऐसे में आजकल CNG गड़ियों का उपयोग ज्यादा होने लगा है। सीएनजी वाहनों के इस्तेमाल की बड़ी वजह पैसे की बचत भी है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ी के मुकाबले सीएनजी वाली गाड़ियां थोड़ा […]

CNG Filling Time: आज के समय में हर किसी के घर में कोई न कोई वाहन जरुर हैं। ऐसे में आजकल CNG गड़ियों का उपयोग ज्यादा होने लगा है। सीएनजी वाहनों के इस्तेमाल की बड़ी वजह पैसे की बचत भी है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ी के मुकाबले सीएनजी वाली गाड़ियां थोड़ा सस्ती पड़ती है। अगर आप भी CNG वाली गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

दोपहर में न भरवाएं CNG 

अगर आपकी गाड़ी भी सीएनजी वाली है और आप अपनी गाड़ी में किसी भी समय CNG भरवाने जाते हैं तो रुक जाइए, क्योकि गर्मी के मौसम में दोपहर के समय में सीएनजी भरवाने से कम गैस भरती है। कहा जाता है कि, गर्मी के समय में CNG का तापमान अधिक होता है, जिसकी वजह से टैंक जल्दी फुल हो जाता है। इसकी वजह है कि CNG का तापमान बढ़ जाता है, जिससे गैस के घनत्व में असर पड़ता है। इसलिए कभी भी दोपहर में CNG भरवाने नहीं जाना चाहिए।

CNG भरवाने का सही समय 

गाड़ी में सीएनजी भरवाने का सबसे सही समय सुबह जल्दी या देर रात का होता है।

1. CNG भरवाने के समय सुबह और रात का समय ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इस समय तापमान कम होता है, जिसकी वजह से CNG गैस अधिक घनी होती है।

2. घनी गैस होने के कारण सिलेंडर या टैंक में ज्यादा मात्रा में गैस आती है और आपको पूरा फायदा मिलता है।

3. दोपहर के समय तेज गर्मी के कारण गैस फैल जाती है, जिससे टैंक जल्दी भर जाता है लेकिन उसमें गैस की मात्रा थोड़ी कम होती है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि आम चालक के लिए दिन और रात के समय मिलने वाली गैस के अंतर का असर बहुत बड़ा नहीं होता है।

CNG भरवाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

1. गैस भरवाने से पहले गाड़ी का इंजन पूरी तरह बंद कर दें और चाबी बाहर निकाल लें।

2. गैस भरते समय गाड़ी में कोई नहीं बैठना चाहिए। सभी यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकलकर लगभग 2030 मीटर दूर खड़े होना चाहिए।

3. गाड़ी की आरसी , वैध पीयूसी और सिलेंडर की हाइड्रो टेस्ट रिपोर्ट हमेशा ठीक रखें।

4. गैस भरवाते समय मोबाइल फोन, एसी, म्यूजिक सिस्टम और चार्जर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

5. हमेशा मान्यता प्राप्त और अच्छे सीएनजी स्टेशन से ही गैस भरवाएं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY