गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
GST Council Decisions: जीएसटी में अफसरों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, मुकदमे की सीमा हुई ₹5 करोड़, जुर्माना राशि घटाकर ₹10 हजार की​ | बर्बाद कर दी गंगा… सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, यूपी बिहार समेत कई राज्यों को लगाई फटकार​ | INDIA Bloc Protest: राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी, एक घंटे इंतजार के बाद मिली भीतर जाने की परमिशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bank Account After Death: खाताधारक की मृत्यु के बाद बैंक से पैसे कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया​

Bank Account After Death: अगर परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और उसके बाद उसके बैंक खाते से पैसे निकालना है तो यह इस बात पर  निर्भर करता है कि खाते में नॉमिनी दर्ज है या नहीं। अगर उस बैंक खाते में नॉमिनी का नाम दर्ज है, तो कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट जमा […]

Bank Account After Death: अगर परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और उसके बाद उसके बैंक खाते से पैसे निकालना है तो यह इस बात पर  निर्भर करता है कि खाते में नॉमिनी दर्ज है या नहीं। अगर उस बैंक खाते में नॉमिनी का नाम दर्ज है, तो कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट जमा करके नॉमिनी बैंक से पैसे निकालने के लिए क्लेम कर सकता है।

वहीं अगर खाते में नॉमिनी नहीं हो तो बैंक की प्रक्रिया के अनुसार कानूनी वारिसों से कुछ जरुरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। आइए विस्तार से जाने कि  मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे कैसे निकाले जा सकते हैं?

नॉमिनी दर्ज तो पैंसे निकालने की प्रोसेस

किसी की मृत्यु हो जाने पर अगर उसके बैंक खाते में कोई नॉमिनी मौजूद है, तो बैंक से पैसे निकालने की प्रक्रिया आसान होती है। आइए जानें..

1. सबसे पहले नगर निगम, पंचायत या रजिस्ट्रार कार्यालय से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

2. फिर नॉमिनी को बैंक जाकर डेथ क्लेम फॉर्म भरना होगा।

3. आवश्यक दस्तावेज मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, नॉमिनी का पहचान पत्र , मृतक की बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज जमा करने पड़ते है।

4. बैंक दस्तावेजों की जांच करने के बाद राशि नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर कर देता है।

नॉमिनी न होने पर पैसे निकालने की प्रक्रिया

यदि खाते में नॉमिनी का नाम नहीं है, तो प्रक्रिया थोड़ी लंबी और कानूनी होती है, आइए जानें…

1. मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनवाना होगा।

 2. तहसील, एसडीएम कार्यालय या सिविल कोर्ट से कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र या सक्सेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।

3. ग्राम पंचायत सचिव या नगर निकाय से परिवार रजिस्टर की नकल या परिवार सदस्यता प्रमाण पत्र बनवाना होता है।

4. बैंक के नियमों के अनुसार वारिसों से एक शपथ पत्र या नोऑब्जेक्शन लेटर और इंडिमिनिटी बॉड लिया जाता है।

5. यदि राशि बहुत अधिक है, तो कोर्ट से सक्सेशन सर्टिफिकेट या प्रोबेट दिखाना जरूरी होता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY