EPFO UPI PF Withdrawal: PF के पैसे को निकलाने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ को लेकर बड़ी खुशखबरी है। अब नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ना ही लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने UPI के जरिए PF निकासी के अंत तक औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा।

हालांकि, इस सुविधा को लॉन्च करने की अब तक तारीख निर्धारित नहीं की गई है।
UPI से निकलेगा PF का पैसा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जल्द ही 3.0 लॉन्च करने वाला है, ऐसे में EPFO ने UPI के माध्यम से PF का पैसा निकालने की सुविधा और टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे साल 2026 के अंत तक पूरी तरह लागू किए जाने की उम्मीद है।
PF के पूरे पैसे नहीं निकाल सकेंगे
नियमों के मुताबिक, आप पूरे पैसे एक साथ नहीं निकाल पाएंगे । कुल PF बैलेंस का 75% तक ही निकालने की अनुमति होगी, जबकि 25% राशि रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित रहेगी।
EPFO लॉन्च कर सकता है नया ऐप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO एक नया ऐप लॉन्च कर सकता है, जिसे सब्सक्राइबर्स के बैंक खाते से जोड़ा जाएगा। इस ऐप को यूपीआई ऐप्स से जोड़ा जा सकता है। इस व्यावस्था के लागू करने का उद्देश्य पीएफ से जुड़े काम या पैसे निकलाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
पेंशन के लिए नए नियम
EPFO ने PF पेंशन के लिए वेतन सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया है। इससे करीब 51 लाख एक्सट्रा कर्मचारी पेंशन के दायरे में आ सकते हैं।
EPFO के नए नियम में पेंशन में योगदान जरूरी होने पर भी ये पैसा सीधे कर्मचारी की सैलरी से अलग से नहीं काटा जाएगा। पेंशन का योगदान संस्थान के कुल योगदान में से किया जाएगा। हालांकि, PF के लिए योग्य वेतन बढ़ने पर कर्मचारी का हिस्सा भी बढ़ सकता है। ऐसे में टेकहोम सैलरी कम हो सकती है।
20 हजार की सैलरी पर कितना होगा असर
मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी और DA मिलाकर 20 हजार रुपये है। मौजूदा 15 हजार रुपये की सीलिंग के हिसाब से कर्मचारी का PF योगदान 1800 रुपये होता है। 25 हजार रुपये की नई सीलिंग के आधार पर ये रकम 2400 रुपये तक हो सकती है। यानी हर महीने 600 रुपये ज्यादा PF में जा सकते हैं और सैलरी से इतनी रकम कटकर आएगी।