शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
फरीदाबाद: साथ पढ़ने वाली लड़की के घर फंदे से लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजन बोले- घर बुलाकर बेटे को मार डाला​ | स्टारलिंक विवाद पर केंद्र का दोटूक जवाब​ | न्यूजीलैंड T20 सीरीज से भी बाहर हुए ये 4 खिलाड़ी, क्या अब कभी नीली जर्सी में नहीं आएंगे नजर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कानपुर में बिना हेलमेट बुलेट पर पहुंचे BJP विधायक, पुलिस ने काटा चालान…एक्शन पर क्या बोले ‘नेताजी’?​

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कानपुर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई. इस यात्रा के दौरान भाजपा के विधायक को बिना हेलमेट बाइक चलाना महंगा पड़ गया. पुलिस ने उनका चालान काट दिया. हालांकि, विधायक ने अपनी गलती भी मानी और चालान जमा किया. फूलबाग से शुरू […]

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कानपुर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई. इस यात्रा के दौरान भाजपा के विधायक को बिना हेलमेट बाइक चलाना महंगा पड़ गया. पुलिस ने उनका चालान काट दिया. हालांकि, विधायक ने अपनी गलती भी मानी और चालान जमा किया. फूलबाग से शुरू हुई इस यात्रा में प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हाथ में जलती मशाल लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चले. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सांसद रमेश अवस्थी भी मशाल थामे उनके साथ चलते नजर आए.

यात्रा के दौरान गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी भी अपने समर्थकों के साथ फूलबाग पहुंचे. वह बुलेट बाइक चला रहे थे, लेकिन उस समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था. किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सामने आया. वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ी तो यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने बाइक का ₹1000 का चालान काट दिया.

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दी सफाई

चालान कटने के बाद विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी इसे लेकर सफाई दी. उन्होंने बताया कि बुलेट उनके एक कार्यकर्ता की थी. कार्यक्रम के उत्साह और जल्दबाजी में हेलमेट पहनना भूल गए. उनका कहना था कि हेलमेट उनके पास था, लेकिन बाइक चलाते समय उसे न पहनना नियम का उल्लंघन है. उन्होंने बताया कि चालान की ₹1000 की रकम भी जमा कर दी गई है.

‘यातायात नियमों का पालन हर व्यक्ति के लिए जरूरी’

विधायक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा, कानून सबके लिए बराबर है. गलती हुई है तो जुर्माना भी भरना पड़ेगा. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत फूलबाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. स्वतंत्र देव सिंह और सांसद रमेश अवस्थी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. इसके बाद नेता और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए.

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन दिखाया गया. यात्रा में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा के विधायक, दोनों जिलाध्यक्ष और संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से फूलबाग से यात्रा मार्ग तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY