शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मोहन बागान का ऐतिहासिक धमाका​ | Jewar Airport Name Change: जेवर एयरपोर्ट को मिला नया नाम, अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा, CM योगी ने किया एलान​ | ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का क्या होता है, कैसे मिलता है रिफंड? यहां देखें प्रोसेस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

पुरानी कार बेचने की टेंशन होगी कम! Kia देगी 75% तक रीसेल वैल्यू, कंपनी लाई अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम​

किआ इंडिया फेस्टिव सीजन में खरीदारों के लिए बड़ा ऑफर लेकर आई है. किआ ने अश्योर्ड बायबैक का ऑफर लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी की पेट्रोलडीजल कारों पर 3 साल बाद 75% तक और इलेक्ट्रिक कारों पर 70% तक की फिक्स रीसेल वैल्यू मिल सकती है. इस ऑफर का मकसद ग्राहकों को कार बेचने […]

किआ इंडिया फेस्टिव सीजन में खरीदारों के लिए बड़ा ऑफर लेकर आई है. किआ ने अश्योर्ड बायबैक का ऑफर लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी की पेट्रोलडीजल कारों पर 3 साल बाद 75% तक और इलेक्ट्रिक कारों पर 70% तक की फिक्स रीसेल वैल्यू मिल सकती है. इस ऑफर का मकसद ग्राहकों को कार बेचने या नई कार खरीदने के समय उसकी कीमत को लेकर ज्यादा भरोसा देना है.

किआ इंडिया के इस ऑफर में Kia Sonet, Syros, New Seltos, Carens, Carens Clavis और Sorento जैसे मॉडल शामिल हैं. ग्राहक कार खरीदते समय कंपनी के डीलरशिप के जरिए इस योजना से जुड़ सकते हैं. हालांकि, इसके लिए योजना की पात्रता और नियमों का पालन करना होगा।

3, 4 और 5 साल का ऑप्शन

कंपनी की पेट्रोलडीजल कारों के लिए ग्राहक 3, 4 या 5 साल का प्लान चुन सकते हैं. वहीं, इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों के पास 3 या 4 साल का ऑप्शन होगा. योजना में हर साल 10,000, 15,000 या 20,000 किलोमीटर चलाने के ऑप्शन भी दिए गए हैं. चुनी गए समय के दौरान कुल 1 लाख किलोमीटर तक की दूरी के हिसाब से योजना उपलब्ध है. कार की तय रीसेल वैल्यू ग्राहक के चुने गए प्लान और नियमों पर निर्भर करेगी.

रीसेल वैल्यू फिक्स होने से क्या फायदा?

किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा कि इस ऑफर का मकसद ग्राहकों को कार की भविष्य की कीमत को लेकर ज्यादा भरोसा देने और नई कार में अपग्रेड करने की प्रोसेस आसान बनाना है. कंपनी के मुताबिक, कार खरीदते समय ही उसकी भविष्य की तय कीमत की जानकारी मिलने से ग्राहक अपने खर्च की बेहतर योजना बना सकेंगे. इससे उन्हें पुरानी कार बदलने या नई कार खरीदने का फैसला लेने में भी मदद मिलेगी.

रीसेल वैल्यू को महत्व दे रहे लोग

किआ का अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम बताता है कि अब खरीदारी के दौरान लोग परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी, फ्यूल एफिशिएंसी और कुल ओनरशिप कॉस्ट के साथसाथ रीसेल वैल्यू को भी महत्व दे रहे हैं. कई मॉडल्स और पावरट्रेन में इस सुविधा को बढ़ाकर, किआ का मकसद अलगअलग ड्राइविंग जरूरतों वाले ग्राहकों के लिए अपनी ओनरशिप सुविधा को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY