बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF भी पहुंची​ | Bigg Boss 20: ScoutOP की गर्लफ्रेंड काश्वी ने Love Gill से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं निजी तौर पर संभाल रही हूं’​ | नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों को बड़ी राहत! दादरी-ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे 2 नए ऑफिस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF को बुलाया गया​

Noida News: नोएडा के सेक्टर81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक नाले में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी. काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बावजूद अभी तक […]

Noida News: नोएडा के सेक्टर81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक नाले में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी. काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. युवक की तलाश के लिए NDRF की टीम और गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया है.

डायल 112 पर मिली नाले में गिरने की सूचना

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि सेक्टर81 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक नाले में गिर गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद फायर टीम भी मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने नाले में उतरकर युवक की तलाश शुरू की. काफी देर तक आसपास के हिस्से में सर्च करने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका.

NDRF और गोताखोरों की टीम भी जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. गोताखोरों की मदद से नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस और राहतबचाव टीम नाले के अलगअलग हिस्सों में युवक को तलाश रही हैं. टीमों की कोशिश है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके. मौके पर पुलिस बल भी तैनात है और आसपास के लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है.

नशे में होने की आशंका

सेक्टर39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है. आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में युवक नाले में गिरा होगा. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय युवक के साथ कोई और व्यक्ति मौजूद था या नहीं. फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. नाले में पानी और गहराई के कारण रेस्क्यू टीमों को तलाश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY