बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पटना से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, क्षतिग्रस्त विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग​ | Congress Black Day: 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाएगी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के खिलाफ देशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन​ | नोएडा: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF को बुलाया गया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

दिवाली से पहले कार बाजार में होगा बड़ा धमाका, ये दो कंपनियां लॉन्च करेंगी धांसू SUV​

इस दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में दो नई SUVs की एंट्री होने वाली है. Hyundai Motor India अपनी नई Bayon SUV पेश करने जा रही है, जबकि Renault India नई Duster Hybrid को बाजार में उतारेगी. दोनों SUVs को लेकर कंपनी की तैयारियां तेज हैं. Hyundai Bayon का डेब्यू 12 अक्टूबर को होगा. […]

इस दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में दो नई SUVs की एंट्री होने वाली है. Hyundai Motor India अपनी नई Bayon SUV पेश करने जा रही है, जबकि Renault India नई Duster Hybrid को बाजार में उतारेगी. दोनों SUVs को लेकर कंपनी की तैयारियां तेज हैं. Hyundai Bayon का डेब्यू 12 अक्टूबर को होगा. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और ग्राहक 11,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं. वहीं Renault Duster Hybrid को 19 अक्टूबर 2026 को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.

Hyundai Bayon में क्या मिलेगा?

Hyundai Bayon की लंबाई करीब 4.2 मीटर होगी. इसे कंपनी के SUV पोर्टफोलियो में Venue और Creta के बीच रखा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bayon में 1.5लीटर MPi पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन 114 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है.

इंजन के साथ 6स्पीड मैनुअल और CVT यानी iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है. SUV में CNG वर्जन भी आने की उम्मीद है. CNG मॉडल में टैंक को कार के नीचे लगाया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

डिजाइन की बात करें तो Bayon का लुक बॉक्सी रखा जाएगा. इसमें स्प्लिट हेडलैंप, Hशेप LED DRLs, स्पोर्टी बंपर और स्कफ प्लेट मिल सकती है. इसके अलावा बड़े व्हील आर्च, डुअलटोन अलॉय व्हील, LED टेललैंप और रूफ स्पॉयलर जैसे डिजाइन एलिमेंट भी देखने को मिलेंगे.

Hybrid पावर के साथ आएगी नई Duster

Renault Duster Hybrid को कंपनी की ETech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जाएगा. इसमें 1.8लीटर, 4सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh बैटरी पैक मिलेगा. दोनों इलेक्ट्रिक मोटर 20 bhp और 49 bhp की पावर देती हैं. पूरे सिस्टम की संयुक्त पावर 160 bhp और टॉर्क 172 Nm होगा. Renault का दावा है कि शहर में Duster Hybrid करीब 80 फीसदी समय इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है.

इसमें फिक्स्ड गियर रेशियो वाला मल्टीमोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा. लॉन्च के बाद Duster Hybrid का मुकाबला Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी हाइब्रिड SUVs से होगा.

इस तरह Hyundai Bayon जहां Venue और Creta के बीच अपनी जगह बनाएगी, वहीं Duster Hybrid मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY