गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, डोंजे गांव में दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार​ | नाना पाटेकर के निधन पर टीम इंडिया में शोक, विराट कोहली से सचिन तेंदुलकर तक की आंखो में आंसू, जानिए किसने क्या कहा​ | ₹500 रंगदारी नहीं दी तो चला दी गोली! इटावा में कार सवारों की फायरिंग, 2 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2 महीने बाद में होनी थी प्रेमिका की शादी, प्रेमी ने सिर में मारी गोली; चाचा से बोला- तेरी भतीजी को मार दिया​

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में एक युवक ने एक लड़की के घर में घुसकर गोली मार दी. इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलने पर […]

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में एक युवक ने एक लड़की के घर में घुसकर गोली मार दी. इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक युवक का लड़की के साथ प्रेम संबंध था. इसी बीच उसे लड़की की शादी तय होने की खबर मिली तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया है.

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान चंचल के रूप में हुई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि चंचल का सिद्धेश्वर नगर में ही रहने वाले कमल के साथ प्रेम संबंध था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इनके घर वालों को मंजूर नहीं था. इसी बीच चंचल के घर वालों ने उसकी शादी आगामी 12 दिसंबर को तय कर दी. यह खबर मिलते ही कमल ने आपा खो दिया और घर में घुसकर चंचल को गोली मार दी.

दीवार फांदकर घर में घुसा आरोपी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त चंचल घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपी कमल पीछे से दीवार फांदकर घर में घुसा और तमंचा चंचल की कनपटी में सटाकर गोली मार दी. इससे चंचल की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. संयोग से रास्ते में मृतका के चाचा मोनू रायकवार मिले तो आरोपी ने उन्हें बता भी दिया कि उसने चंचल को गोली मार दी है.

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों की सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव कब्जे में लिया. इसी के साथ पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर, घटना के बाद से सिद्धेश्वर नगर में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY