नई दिल्ली में थिएटर और संगीत प्रेमियों के लिए 12 अक्टूबर का दिन खास होने वाला है. ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल के तहत रूसी इंस्टीट्यूट ऑफ थिएटर आर्ट्स के कलाकार इमरे कालमान की मशहूर ऑपेरेटा ला बायादेरे पेश करेंगे. इसका इवेंट नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में किया जाएगा. नाटक का मंचन शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक होगा और इसकी भाषा रूसी होगी.

सबसे पॉपुलर कहानी ला बायादेरे को इस बार पारंपरिक अंदाज में पेश करने के बजाय 1950 के दशक के हॉलीवुड की पृष्ठभूमि में रखा गया है. कहानी एक हॉलीवुड फिल्म स्टूडियो के इर्दगिर्द घूमती है, जहां म्यूजिकल फिल्म ला बायादेरे की शूटिंग चल रही है.
फिल्म के निर्देशक ऐसी कंडीशन में फंस जाते हैं, जहां उन्हें उस फिल्म की शूटिंग के लिए सहमत होना पड़ता है, जिसकी स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं है. मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं. फिल्म की मुख्य अभिनेत्री किसी दूसरे फिल्म स्टूडियो का ऑफर स्वीकार कर लेती है.
वहीं, फिल्म के मुख्य पुरुष किरदार यानी भारतीय राजकुमार राजामी की भूमिका के लिए सही अभिनेता ढूंढना भी आसान नहीं है. ऐसे में फिल्म स्टूडियो के सामने शूटिंग को आगे बढ़ाने और हर हाल में नए सितारों को पर्दे पर उतारने की चुनौती खड़ी हो जाती है.
ला बायादेरे क्या है
दरअलस ला बायादेरे एक वर्ल्ड फेमस क्लासिकल बैले है. इसे फ्रांस के कोरियोग्राफर मारियस पेटिपा ने तैयार किया गया था. इसके म्यूजिक की बात करें तो इसे लुडविग मिंकस ने दिया था. ये प्ले साल 1877 में पहली बार रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में प्रदर्शित किया गया.
चलिए आपको इसके नाम का मतलब भी बताते हैं. फ्रांस के शब्द बायादेरे का मतलब भारतीय भाषा में भारतीय मंदिर की नर्तकी है और इसे आसान भाषा में देवदासी पुकारा जाता है. यह प्ले 19वीं शताब्दी के प्राचीन या काल्पनिक भारत की पृष्ठभूमि पर बेस है. ये प्यार, जलन, बदला और त्रासदी की एक बेहद खूबसूरत कहानी बयां करता है.
दिल्ली के प्ले में और क्या है खास
प्रोडक्शन में इमरे कालमान के शास्त्रीय संगीत को जैज के एलिमेंट्स के साथ जोड़ा गया है. इसके जरिए ऑपेरेटा की मूल कहानी को आज के दर्शकों के लिए नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है. मंच पर म्यूजिक, थिएटर की एक्टिंग और हॉलीवुड की चमक का ये कॉम्बिनेशन प्रस्तुति को खास और बेहतर बनाता है.
इस नाटक को रूस के प्रतिष्ठित रूसी इंस्टीट्यूट ऑफ थिएटर आर्ट्स यानी GITIS के छात्र पेश करेंगे. कलाकार गेरार्ड वासिलिव और झाना झेरडर की इससे जुड़े हैं. इस प्रोडक्शन का निर्देशन रूस की सम्मानित कलाकार झाना झेरडर ने किया है.
View this post on Instagram
बता दें कि दिल्ली में होने वाली ये प्रस्तुति ब्रिक्स थिएटर फेस्टिव के तहत आयोजित की जा रही है. ये अलगअलग देशों की रंगमंचीय परंपराओं और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक मंच पर लाने का अवसर देता है.
इवेंट की इंफो
नाटक: ला बायादेरे
तारीख: 12 अक्टूबर 2026
समय: शाम 6:00 से 8:30 बजे तक
स्थान: कमानी ऑडिटोरियम, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली
भाषा: रूसी
आयोजक: BRICS Theatre Festival
प्रस्तुति: GITIS Theatre