: के रायपुर इलाके में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। विष्णुलोक कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की पेचकस से हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्लंबर राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पेचकस और सोने की चेन बरामद हुई है।

पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद
SSP देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक बिजनौर का रहने वाला राजकुमार पिछले करीब 2 साल से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम कर रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन पैसों के लेनदेन को लेकर दंपती और उसके बीच कहासुनी हुई थी।
पेचकस से किया हमला
पुलिस के मुताबिक पेमेंट को लेकर विवाद के बाद राजकुमार ने 80 साल के रमेश कपूर और उनकी 75 साल की पत्नी रजनी कपूर पर पेचकस से हमला कर दिया। शोर सुनकर 48 साल की नौकरानी शीला बीचबचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी अटैक कर दिया। तीनों की जान चली गई।
CCTV में अकेला जाता दिखा आरोपी
पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज की जांच की। इसमें आरोपी दोपहर करीब 1 बजे अकेले बुजुर्ग दंपती के घर की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि वारदात में एक ही व्यक्ति शामिल है।
सोने की चेन और पेचकस बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से घर से ली गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया गया है। पुलिस लूट की नीयत के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
आरोपी अरेस्ट, पूछताछ जारी
पुलिस ने प्लंबर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में उसने तीनों पर हमला करने की बात स्वीकार की है। मामले में लूट और हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें:
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।