मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ट्रैफिक के शोर से परेशान हैं? नोएडा में एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ से लगेगा साउंड बैरियर, इन सेक्टरों को फायदा​ | IND vs WI: 6 6 6 6 4 4 4 4…10 चौके 6 छक्के 16 गेंदों में 76 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने अकेले ही वेस्टइंडीज को चटाई धुल​ | 300 रुपए की मजदूरी पर विवाद, पेंचकस से 3 कत्ल… देहरादून ट्रिपल मर्डर में प्लंबर अरेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs WI 1st T20: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे बाहर? संजू सैमसन की वापसी से बढ़ा सस्पेंस, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11​

IND vs WI 1st T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल भारत की प्लेइंग 11 को लेकर है। खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे मौका मिलेगा, […]

IND vs WI 1st T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल भारत की प्लेइंग 11 को लेकर है। खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे मौका मिलेगा, इस पर सबकी नजरें हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों और रिपोर्ट्स में संजू को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कराने की संभावना जताई गई है।

IND vs WI 1st T20 संजू सैमसन की एंट्री से वैभव पर संकट

वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेला था, लेकिन घरेलू मैदान पर उनके अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी संकेत दिया है कि युवा बल्लेबाज को धीरेधीरे तैयार किया जा रहा है। ऐसे में पहले टी20 में उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रखने की संभावना बनी हुई है।

दूसरी तरफ संजू सैमसन का अनुभव भारत के लिए बड़ा विकल्प है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और चेतेश्वर पुजारा की संभावित टीम में संजू को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। अगर ऐसा होता है तो वैभव को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

IND vs WI 1st T20 ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs WI 1st T20 Playing XI की संभावित तस्वीर देखें तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं। इसके बाद ईशान किशन को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे और तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

मध्यक्रम में शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में अक्षर पटेल , कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव संभावित विकल्प हैं। हालांकि अंतिम फैसला टॉस के समय ही होगा।

IND vs WI 1st T20 आज तय होगा वैभव को मौका मिलेगा या नहीं

भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st T20 में वैभव सूर्यवंशी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। एक तरफ युवा खिलाड़ी को मौका देने की मांग है, तो दूसरी तरफ टीम के पास संजू सैमसन जैसा अनुभवी विकल्प मौजूद है। इसी वजह से आज की प्लेइंग 11 सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में शाम 7 बजे शुरू होगा। अब देखना होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट वैभव पर भरोसा जताते हैं या संजू सैमसन के अनुभव को प्राथमिकता देते हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY