मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ से ‘सिंधु गंगेश्वर’ तक… काशी के शिव मंदिर के नाम पर क्यों मचा बवाल?​ | Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके​ | हवाई सफर नहीं होगा और महंगा! जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के बीच सरकार का धांसू प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NPS Account Opening Online: रिटारमेंट के बाद के लिए तैयार करें Retirement Fund, UPI से मिनटों में ऐसे खोलें NPS अकाउंट​

NPS Account Opening Online: आज के समय में हर किसी को अपने प्यूचर की टेंशन होती है। ऐसे में हर कोई अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जिससे फ्यूचर या रिटायरमेंट के बाद बेहतर रिटर्न मिल सकें। तो ऐसे में नेशनल पेंशन सिस्टम के जरिए रिटायरमेंट फंड बनाना सबसे कम लागत वाला […]

NPS Account Opening Online: आज के समय में हर किसी को अपने प्यूचर की टेंशन होती है। ऐसे में हर कोई अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जिससे फ्यूचर या रिटायरमेंट के बाद बेहतर रिटर्न मिल सकें। तो ऐसे में नेशनल पेंशन सिस्टम के जरिए रिटायरमेंट फंड बनाना सबसे कम लागत वाला और सुरक्षित बाजारआधारित तरीका है। यह पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने  शुरु की है, जिसके तहत आप घर बैठे UPI की मदद से NPS अकाउंट खोल सकते हैं। 
 
बता दें कि, इसमें पात्र 18 से 70 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक शामिल हो सकता है। यह मुख्य रिटायरमेंट खाता है, जिसमें 60 वर्ष की आयु तक पैसा लॉकइन रहता है।

कहां मिलेगी NPS Tatkal की सुविधा?

NPS Tatkal की सुविधा BHIM UPI और PhonePe ऐप के जरिए मिल रही है। इस सुविधा से जुड़े कुछ बैंकों  SBI , HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, IDFC First Bank के ग्राहक शामिल हैं। इनमें से किसी भी बैंक से आपका और PhonePe जुड़ा है, तो बैंक के पास KYC की जानकारी मौजूद होती है, ऐसे में इस जानकारी के आधार पर  NPS अकाउंट खोला जा सकता है।

 

आइए जानें कैसे खोल सकतें हैं NPS अकाउंट?

आप अपने मोबाइल में मौजूद BHIM UPI ऐप या अन्य यूपीआई पेमेंट ऐप्स के जरिए बहुत ही आसानी से और मिनटों में नया नेशनल पेंशन सिस्टम खाता खोल सकते हैं। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने ‘एनपीएस तत्काल’ योजना की शुरुआत की है, जिससे बिना किसी कागजी कार्रवाई के सीधे मोबाइल से खाता खोला जा सकता है।

ध्यान रहें रजिस्ट्रेशन से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका बैंक NPS Tatkal सुविधा को सपोर्ट करता है या नहीं?

NPS अकाउंट खोलने की प्रक्रिया

1. सबसे पहले मोबाइल में BHIM UPI ऐप खोलें और बैंक से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

2.  ऐप के बिल पेमेंट या निवेश सेक्शन में जाएं और NPS का विकल्प चुनें।

3.NPS Tatkal के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. UPI से जुड़ा अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें, जिससे  KYC डेटा ले लिया जाएगा।

5. अपना पैन कार्ड, ईमेल, और नॉमिनी का नाम, उम्र और आपके साथ उसका रिश्ता की जानकारी भरें।

6. पहली बार जमा की जाने वाली राशि दर्ज करें और UPI पिन डालकर भुगतान पूरा करें।
 
7. पेमेंट सफल होते ही कुछ ही देर में आपका PRAN जनरेट होकर मोबाइल और ईमेल पर आ जाएगा।
 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY