बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Smit Machchhar: कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार ? घायल होने के बाद भी प्लेन सुरक्षित उतारा, 180 यात्रियों की जान बचाई, PM नेतन्याहू ने की तारीफ​ | IND vs WI: गौतम गंभीर ने तो हरा ही दिया था, रोहित शर्मा के इस मास्टरस्ट्रोक से जीता भारत, शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक​ | PM CARES Bal Yojana New Rules: SC-OBC और मुफ्त कोचिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी, सरकार की नई गाइडलाइन जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आयोग अभी चुप, UP विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल; PHOTOS​

चुनाव आयोग ने अभी तक विधानसभा चुनावों की घोषणा तो नहीं की, लेकिन उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तैयार करने में जुटे सभी राजनीतिक दल चुनाव के लिए कमर कस कर मैदान में उतर चुके हैं. इस बार के चुनाव में फोकस में दलित वोट बैंक हैं, इसलिए चाहें बीजेपी हो या सपा या कांग्रेस, […]

चुनाव आयोग ने अभी तक विधानसभा चुनावों की घोषणा तो नहीं की, लेकिन उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तैयार करने में जुटे सभी राजनीतिक दल चुनाव के लिए कमर कस कर मैदान में उतर चुके हैं. इस बार के चुनाव में फोकस में दलित वोट बैंक हैं, इसलिए चाहें बीजेपी हो या सपा या कांग्रेस, सभी दलितों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे.

पिछले विधानसभा चुनाव की तर्ज पर समाजवादी पार्टी ने स्पेशल प्रचार गाड़ी डिजाइन कराया है. इसे पीडीए रथ नाम दिया गया है. योजना के मुताबिक यह पीडीए रथ प्रदेश की हरेक विधानसभा में जाएगा और पार्टी की नीति लोगों को बताएगा.

इस महासमर में कांग्रेस भी खुद को पीछे नहीं रख रही. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सपा के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर सकती है. इस संबंध में अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने स्तर पर पूरे प्रदेश में ताकत झोंक रखी है.

लंबी चुप्पी के बाद आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा सुप्रीमो भी सक्रिय हो गई हैं. विधानसभा चुनावों में सम्मानित जीत हासिल करने के लिए वह लगातार बैठकें कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन में भी कई बार सर्जरी कर दी. इसमें अपने भतीजे आकाश आनंद को साइड लाइन कर दिया.

अभी तक किसी पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जैसे जैसे चुनाव का समय करीब आ रहा, संभावित उम्मीदवारों में भगवान की भक्ति जाग गई है. कोई राम कथा करा रहा, तो कोई श्रीमद् भागवत का आयोजन कर रहा. यहां तक कि बिना न्यौता के भी लोग कथा, पूजा व जागरण आदि कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं.

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का तो अलग ही मामला चल रहा है. वह बीजेपी में तो हैं, लेकिन लगातार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सराहना कर रहे हैं. बुधवार को ही उन्होंने कह दिया कि अखिलेश के बिना सब सूना है. यह स्थिति बीजेपी को असहज करने वाली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY