Premanand Maharaj: बीते दिनों संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अब यहां से जुड़े कोई न कोई विवाद सुर्खियां बने हुए हैं।

Virat Kohli को 5 करोड़ दिए ? Premanand Maharaj के आश्रम पर Falahari Maharaj के गंभीर आरोप !
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने एक पत्र जारी कर वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। फलाहारी… pic.twitter.com/CcC3t7H1KV
— Bansal News Official October 6, 2026
अब प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज को लेकर संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने आश्रम केलीकुंज को लेकर अपने पत्र में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली को राजस्थान की एक कंपनी ने 5 करोड़ में बुलाया था। साथ ही उन्होंने पत्र में दावा किया है कि उस कंपनी से जुड लोग साधु बन कर आश्रम में घुस चुके हैं। प्रॉपर्टी का काम करके संत प्रेमानंद महाराज की छबि धूमिल करना चाहते हैं।
पब्लिसिटी के लिए विराट कोहली को बुलाया
फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज को लेकर अपने पत्र में बड़ा दावा किया है संत प्रेमानंद महाराज को प्रसिद्ध करने के लिए कंपनी से जुड़े दूसरे गुट ने विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये में बुलाया गया।
ये लाग आश्रम और महाराज जी को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए उन्होंने महाराज की सुरक्षा के लिए जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पत्र लिखकर प्रेमानंद बाबा को गोवर्धन गिरिराज जी में रहने की अपील की है।
गंभीर आरोपों की जांच की मांग
इन बड़े आरोपों के बीच फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में जमीन के अलावा किडनी चोरी और बच्चों के गायब होने जैसे गंभीर आरोपों का भी जिक्र किया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। फलाहारी महाराज का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है। हालांकि अभी ये सिर्फ दावे ही है। इसे लेकर बंसल न्यूज किसी भी तरह की पुष्टि नहीं करता है।