बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
फ्रांस का वो प्रदर्शन जब छात्रों ने हिला दी थी राष्ट्रपति की कुर्सी, अब मैक्रों के सामने फिर वही चुनौती​ | RBI ने Paytm Payments Bank को शेड्यूल्ड बैंकों की सूची से हटाया, जानें क्या है मामला​ | 12 लाख का बीमा, जमीन और प्रेम प्रसंग… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

INDIA Bloc Protest : INDIA ब्लॉक का आज विरोध मार्च, संसद से निर्वाचन सदन तक कूच, RAF तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन​

INDIA Bloc Protest : INDIA ब्लॉक के सांसद मंगलवार को SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकालेंगे। विपक्ष का दावा है कि इस मार्च में 140 से ज्यादा सांसद शामिल होंगे। मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और निर्वाचन सदन के […]

INDIA Bloc Protest : INDIA ब्लॉक के सांसद मंगलवार को SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकालेंगे। विपक्ष का दावा है कि इस मार्च में 140 से ज्यादा सांसद शामिल होंगे। मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और निर्वाचन सदन के आसपास भारी संख्या में RAF के जवान तैनात किए गए हैं।

सुबह 11 बजे संसद से शुरू होगा मार्च

विपक्ष का यह मार्च मंगलवार सुबह करीब 11 बजे संसद भवन से शुरू होकर निर्वाचन सदन तक जाएगा। मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, मुख्य डाकघर, विंडसर प्लेस, अशोक रोड, जंतरमंतर रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से इन रास्तों पर जाने से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

निर्वाचन सदन के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

विरोध मार्च से पहले निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। RAF के जवानों के साथ दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। संभावित भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

AAP ने मार्च से बनाई दूरी

वहीं, आम आदमी पार्टी ने INDIA ब्लॉक के इस विरोध मार्च में शामिल होने से इनकार कर दिया है। AAP का कहना है कि वह SIR के मुद्दे पर अपनी लड़ाई अपने तरीके से लड़ रही है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि SIR को लेकर देश के अलगअलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और यह लोगों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि INDIA गठबंधन के मार्च में AAP शामिल नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:

AAP और DMK पहले से बना रही दूरी

इससे पहले 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें विरोध मार्च का फैसला लिया गया था। हालांकि, AAP और DMK इस बैठक में भी शामिल नहीं हुई थीं। अब दोनों पार्टियों ने मंगलवार के प्रस्तावित मार्च से भी दूरी बना ली है। 

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY