मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हवाई सफर नहीं होगा और महंगा! जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के बीच सरकार का धांसू प्लान​ | Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल​ | CM Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस में CBI की रेड, 8 ठिकानों पर जांच; लैपटॉप और मोबाइल जब्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आकाश आनंद की BSP में वापसी, दोबारा बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक​

बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की एक बार फिर वापसी हुई है. पार्टी में वापसी के साथ बीएसपी प्रमुख मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले सितंबर 2026 में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था और उनके छोटे भाई ईशान आनंद […]

बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की एक बार फिर वापसी हुई है. पार्टी में वापसी के साथ बीएसपी प्रमुख मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले सितंबर 2026 में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था और उनके छोटे भाई ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया था.

इसके बाद आकाश आनंद ने 2 अक्टूबर को मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए BSP में दोबारा काम करने का मौका देने की अपील की थी. उन्होंने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा था कि BSP उनके लिए सिर्फ पार्टी नहीं, बल्कि परिवार है.

मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा बहुजन समाज ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा. इसी को मद्देनजर रखते हुए व खासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाईबहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग जाहहिर है.

मायावती ने आकाश आनंद के पोस्ट का किया जिक्र

मायावती ने कहा कि वैसे तो आकाश आनंद का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं, जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ जरूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अंततः आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है.

उन्होंने कहा कि जिसके बाद से आकाश आनंद व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका खास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया एक्स पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY