शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Noida Supernova Suicide Case: नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी के 43वें फ्लोर से कूदा युवक, दो हिस्सों में बंटा शव​ | कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्या, आज दिल्ली में राहुल गांधी से होगी मुलाकात​ | Abhishek Sharma ने T20I में तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड, Asian Games 2026 में रचा इतिहास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

किसी मुस्लिम को CM फेस बनाए कांग्रेस… इमरान मसूद के प्रमोशन पर बोले राजभर, अखिलेश को भी दी सलाह​

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी में हुए इस बदलाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई […]

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी में हुए इस बदलाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. इस बीच योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस को किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए.

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष और इमरान मसूद के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए.

#WATCH | Lucknow | On the appointment of Aradhana Mishra ‘Mona’ as the UP Congress President and Imran Masood as the Working President, UP minister OP Rajbhar says, “It will make no difference. The Congress should declare a Muslim leader as its Chief Ministerial face; this is my pic.twitter.com/2qLJXrbzf0

— ANI October 3, 2026

‘सपा और कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय से बहुत वोट लिए’

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी को यही सलाह दी. उन्होंने कहा कि सपा को भी मेरी यही सलाह है कि वो किसी मुस्लिम चेहरे को सीएम उम्मीदवार घोषित करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों को ही मुस्लिम समुदाय से काफ़ी वोट मिले हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने मुस्लिम समुदाय से बहुत वोट लिए हैं. उन्होंने कहा कि समयसमय पर पार्टियों में संगठन में बदलाव होता है. कांग्रेस में भी ऐसा ही बदलाव हुआ है. उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस और सपा को घेरा

आराधना मिश्रा को यूपी की कमान सौंपने पर मंत्री ओपी राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी इस बिल का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये दोनों ही पार्टियां किस मुंह से महिलाओं के बीच जाएंगी. कैसे उनसे पार्टी के लिए वोट मागेंगी.

‘महिलाएं करेंगी सवाल…’

उन्होंने कहा कि महिलाएं भी अब जागरूक हो चुकी हैं. वो भी इन पार्टियों से सवाल करेंगी कि जब महिलाओं के लिए बिल आया था तो आपने इसका विरोध क्यों किया था, आपको तो इसका समर्थन करना चाहिए था. ऐसे में आप किस मुंह से वोट मांगने आए हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के बीच ये मुद्दे जरूर उठाए जाएंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY