मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल​ | CM Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस में CBI की रेड, 8 ठिकानों पर जांच; लैपटॉप और मोबाइल जब्त​ | Creta और Seltos की नींद उड़ाने आई ये SUV! धांसू लुक और शानदार हैं फीचर्स​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Neha Bora Detained: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने उठाया, बिना नंबर प्लेट वाली कार से ले गए, उठ रहे सवाल​

Neha Bora Detained: दिल्ली में जंतरमंतर के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। AISA सदस्यों ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें एक निजी और बिना नंबर प्लेट वाली […]

Neha Bora Detained: दिल्ली में जंतरमंतर के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। AISA सदस्यों ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें एक निजी और बिना नंबर प्लेट वाली कार में बैठाकर वहां से ले जाया गया। नेहा बोरा इस तरह से हिरासत में लिए जाने का समर्थकों ने जमकर विरोध किया।  छात्र संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। यह प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा और प्रदर्शनकारी CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

बिना नंबर की कार से नेहा को ले जाने पर सवाल

AISA सदस्यों का आरोप है कि नेहा बोरा को जिस वाहन में ले जाया गया, उस पर आधिकारिक नंबर प्लेट नहीं थी। संगठन ने यह भी दावा किया कि वाहन में कोई महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थी। AISA ने इसे प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर सवाल बताया है।  नेहा बोरा हिरासत में लिए जाने आरोपों पर दिल्ली पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतरमंतर पहुंचने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे।

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY