मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके​ | हवाई सफर नहीं होगा और महंगा! जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के बीच सरकार का धांसू प्लान​ | Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shubman Gill ने Rohit Sharma और Virat Kohli की तारीफ की, World Cup के लिए मजबूत होगा टीम संयोजन​

विराट कोहली और रोहित शर्मा की उम्र को लेकर भले ही लगातार सवाल उठ रहे हों, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में दोनों ने बल्ले से एक बार फिर अपनी अहमियत साबित की है। सीरीज में दोनों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी उनके योगदान और मौजूदा फॉर्म […]

विराट कोहली और रोहित शर्मा की उम्र को लेकर भले ही लगातार सवाल उठ रहे हों, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में दोनों ने बल्ले से एक बार फिर अपनी अहमियत साबित की है। सीरीज में दोनों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी उनके योगदान और मौजूदा फॉर्म पर भरोसा जताया है।

विराट कोहली ने सीरीज के पहले वनडे में शानदार शतक लगाया और अंत तक नाबाद रहे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलकर अपनी फॉर्म का सबूत दिया। तीसरे और निर्णायक वनडे में भी रोहित शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन 92 रन बनाकर आउट हो गए। इन पारियों ने एक बार फिर दिखाया है कि अनुभव के साथ दोनों बल्लेबाजों की मैच जिताने की क्षमता अब भी बरकरार है।

गौरतलब है कि कोहली की उम्र 37 साल और रोहित की उम्र 39 साल है। ऐसे में भारतीय वनडे टीम में अगली पीढ़ी को तैयार करने और दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चा लगातार होती रही है। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद शुभमन गिल के बयान से साफ संकेत मिले हैं कि फिलहाल टीम प्रबंधन दोनों खिलाड़ियों को अपनी योजनाओं का हिस्सा मान रहा है।

सीरीज के तीसरे मुकाबले के बाद पत्रकारों से बातचीत में गिल ने रोहित और कोहली के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोहित पिछले 4 पारियों में 3 शतक लगा चुके हैं और उनका बल्ला लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। गिल ने कोहली की बल्लेबाजी को भी शानदार बताया है। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का भी जिक्र करते हुए कहा कि जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने टीम के लिए जरूरी योगदान दिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार भारत के सामने अब 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी का लक्ष्य है। इसी वजह से यह चर्चा भी हो रही थी कि विश्व कप से पहले होने वाली द्विपक्षीय सीरीजओं में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दिए जाएं और रोहित तथा कोहली को समयसमय पर आराम दिया जाए। हालांकि गिल का मानना है कि वनडे मुकाबलों की संख्या पहले की तुलना में कम हो गई है और ऐसे में प्रयोग के लिए ज्यादा समय उपलब्ध नहीं है।

गिल ने साफ कहा है कि भारत को विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम और संयोजन जल्द तय करना होगा। उनके मुताबिक जो खिलाड़ी विश्व कप में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे, उनके साथ लगातार मुकाबले खेलकर टीम को सही तालमेल बनाना चाहिए। कप्तान का मानना है कि बारबार खिलाड़ियों को बदलने के बजाय विश्व कप की संभावित टीम को साथ खेलने का पर्याप्त मौका देना जरूरी है।

बता दें कि रोहित और कोहली दोनों भारतीय वनडे क्रिकेट के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल हैं। लंबे समय तक दोनों ने टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है और कई बड़े मुकाबलों में अहम पारियां खेली हैं। हालिया सीरीज में भी दोनों का प्रदर्शन यह बताता है कि उम्र के बावजूद वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट से करीब 1 महीने का ब्रेक मिलेगा। इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में आने वाले मुकाबले रोहित और कोहली के साथसाथ विश्व कप के लिए टीम के अंतिम संयोजन को लेकर भी अहम माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY