मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हवाई सफर नहीं होगा और महंगा! जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के बीच सरकार का धांसू प्लान​ | Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल​ | CM Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस में CBI की रेड, 8 ठिकानों पर जांच; लैपटॉप और मोबाइल जब्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP में चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दांव, संत के नाम पर रखा भदोही जिले का नाम​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम बदलकर अब संत रविदास नगर भदोही कर दिया जाएगा. यहां हुए एक कार्यक्रम के दौरान नाम की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब हमारे भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर भदोही होगा.” उन्होंने 1,340 करोड़ रुपये से […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम बदलकर अब संत रविदास नगर भदोही कर दिया जाएगा. यहां हुए एक कार्यक्रम के दौरान नाम की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब हमारे भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर भदोही होगा.” उन्होंने 1,340 करोड़ रुपये से ज़्यादा के 112 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

भदोही में कारपेट एक्सपो मार्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के स्वर्ण जयंती संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य काल में इस संत की ख्याति कितनी थी. उन्होंने उस समय कहा था “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोटबड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न. संत ने कामना की थी ऐसा राज मिले, जहां किसी भेदभाव के बिना सभी को अन्न मिले.” पीएम मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अन्न की सुविधा मिल रहा है. ऐसी स्थिति में भदोही का नाम रविदास नगर होना प्रसांगिक है.

भदोही को मिली वैश्विक पहचान

उन्होंने कहा कि लगभग 250 एक्जिविटर्स प्रदर्शनी में आए हैं. 450 विदेशी खरीददार आए हैं. सभी 65 देशों से आए खरीददार संत रविदास नगर भदोही को वैश्विक पहचान दे रहे हैं. कारीगरों को वैश्विक पहचान मिल रही है. संत रविदास नगर भदोही आज अपनी कालीन उद्योग के लिए जाना ही जाता था. तेजी से विकास की प्रक्रिया से जुड़ते हुए नई पहचान के साथ आगे बढ़ा है. संत रविदास नगर भदोही एक ओर वाराणसी है, बाबा विश्वनाथ की पावन धरा और दूसरी ओर संगम नगरी प्रयागराज है, दोनों के बीच स्थित संत रविदास नगर भदोही. विरासत भी है और डबल इंजन सरकार का विकास भी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, उसी भाव से आगे ले जा रहे हैं. संत रविदास का कुटिया लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन का परिणाम है कि हमारे कारीगरों को समय के अनुरूप तकनीक, डिजाइन और बाजार भी मिले. उन्हें प्रकार की सुविधाओं से संपन्न कराते हुए तेजी से आगे बढ़ा सके. जो सिस्टम अपने कारीगरों का सम्मान करता है, उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है.

2017 से पहले थी निराशा और हताशा… बोले योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले हताशा थी, निराशा थी. प्रदेश का खजाना खाली था. उस स्थिति में प्रदेश में व्यवस्था का संचालन करना था. आज से दस साल पहले की घटना है. तब हमने वन डिस्ट्रिकट, वन प्रोडक्ट योजना आरंभ की थी. भदोही में कालीन की पहचान की गयी.

उन्होंने कहा कि पहले हर व्यक्ति हताश और निराश था. उसके सामने भविष्य को लेकर आशंका थी. हैंडमेड कारपेट के लिए कोई मार्केट मिलेगा या नहीं. इसे लेकर आशंका थी, लेकिन वन डिस्ट्रिकट, वन प्रोडक्ट के बाद मार्केट भी मिला. अकेले संत रविदास नगर 6100 करोड़ रुपए का निर्यात कर रहा है. हमारे कारीगर के पास पैसा पहुंच रहा है. कालीन उद्योग को आजीविका के साथसाथ युवाओं को रोजगार मिल रहा है. साढ़े नौ सालों में यूपी की अर्थव्यवस्था को तीन गुणा बढ़ाने में सफलता की है.

बीमारू मानसिकता की सरकारों ने राज्य को ‘बीमारू’ बना दिया था: योगी

आदित्यनाथ ने कहा कि तब तक राज्य बीमारू अर्थव्यवस्था में बदल चुका था, क्योंकि बीमारू मानसिकता वाली सरकारों के कारण यहां सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और बाजार की सुविधाओं का अभाव था.

मुख्यमंत्री ने कहा, वर्ष 2017 से पहले अराजकता, माफिया राज, गुंडागर्दी, कर्फ्यू और दंगे होते थे. नीतिगत जड़ता थी, बाजार की सुविधाएं नहीं थीं, प्रौद्योगिकी नहीं थी और सरकार का कोई सहयोग नहीं था. कारीगरों को बिजली और सड़क तक की सुविधा नहीं मिलती थीं तथा सुरक्षा की स्थिति भी ठीक नहीं थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थिति के कारण बुनकरों और हस्तशिल्प से जुड़े कामगारों को आजीविका की तलाश में पलायन करना पड़ा, जबकि जो लोग यहीं रह गए उन्हें सुरक्षित माहौल के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्ववर्ती विपक्षी दलों की सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बीच के कालखंड में प्रदेश की बीमारू मानसिकता की सरकारों ने इस राज्य को बीमारू बना दिया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY