मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
300 रुपए की मजदूरी पर विवाद, पेचकस से 3 कत्ल… देहरादून ट्रिपल मर्डर में प्लंबर अरेस्ट​ | India vs West Indies: श्रेयस अय्यर का टी-20 में पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, लगातार 10वीं जीत​ | ट्रैफिक के शोर से परेशान हैं? नोएडा में एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ से लगेगा साउंड बैरियर, इन सेक्टरों को फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फैटी लिवर बनेगा हेल्दी! एक्सपर्ट ने बताए स्नैक्स के लिए 7 बेस्ट फूड, डाइट में करें शामिल​

फैटी लिवर में आमतौर पर नॉर्मल डाइजेशन से जुड़े लक्षण दिखाई देते हैं. इसी वजह से कई बार लोग इसको नॉर्मल दिक्कत समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं. अगर आपको लगातार पाचन में समस्या हो रही हो तो तुरंत इसे चेक करवाना चाहिए. फैटी लिवर में दवाओं के साथ ही आपकी डाइट में बदलाव सबसे ज्यादा […]

फैटी लिवर में आमतौर पर नॉर्मल डाइजेशन से जुड़े लक्षण दिखाई देते हैं. इसी वजह से कई बार लोग इसको नॉर्मल दिक्कत समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं. अगर आपको लगातार पाचन में समस्या हो रही हो तो तुरंत इसे चेक करवाना चाहिए. फैटी लिवर में दवाओं के साथ ही आपकी डाइट में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी होता है. जंक, फैटी, मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स को अपनी डाइट से हटाने के साथ ही हेल्दी पूड्स को एड करना चाहिए. एक्सपर्ट ने बताया है कि स्नैक्स में कौन से 7 फूड बेस्ट रहते हैं.

डॉक्टर सौरभ सेठी कैलिफोर्निया में एक प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं जो लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं. उन्होंने बताया है कि फैटी लिवर के लिए 7 बेस्ट स्नैक्स कौन से हैं. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

नट्स और सीड्स खाएं

डॉ. सौरभ सेठी का कहना है कि फैटी लिवर के लिए हेल्दी स्नैक्स की बात करें तो अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, सनफ्लावर सीड्स, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, को शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये सारे हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं.

चीज़ स्टिक्स करें डाइट में शामिल

एक्सपर्ट कहते हैं कि आप अपने स्नैक्स में मोजरेला और पनीर को शामिल कर सकते हैं. इनमें भी प्रोटीन और कैल्शियम का हाई अमाउंट पाया जाता है.

एवोकाडो को खाएं इस तरह

स्नैक्स में आप एवोकाडो शामिल करें. इसमें थोड़ी सी काली मिर्च और सॉल्ट स्प्रिंकलर करके खाएं. इसमें बहुत सारे हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं.

ग्रीक योगर्ट या दही के साथ बेरीज

फैटी लिवर वाले स्नैक्स में दही या फिर ग्रीक योगर्ट को बेरीज के साथ ले सकते हैं. इसमें आप बेरीज और नट्स मिलाकर खाएं. इससे आपको हेल्दी फैट्स, प्रोबायोटिक से लेकर प्रोटीन और कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं.

पांचवा फूड है वेजि स्टिक्स

आप अपनी डाइट में सब्जियां शामिल करें. जैसे सेलरी और खीरा को आप हम्मस के साथ खाएं. ये कॉम्बो फाइबर और प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है.

उबले हुए अंडे खाएं

फैटी लिवर वाले अपनी डाइट में उबले हुए अंडे शामिल कर सकते हैं, क्योंकि ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है और इससे आपको हेल्दी फैट्स भी मिलेंगे.

सातवां फूड है स्टीम्ड ऐडैमेम

डॉक्टर ने फैटी लिवर वालों के लिए स्नैक्स में सातवां हेल्दी फूड बताया है स्टीम्ड ऐडैमेम . कच्ची हरी सोयाबीन की फलियां भाप में पकाकर तैयार करना. इसपर हल्का सा नमक छिड़कें और कुछ बेसिक मसाले डालकर खाएं. ये प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स होती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY