Top 5 Mutual Funds: अगर आप भी निवेश के बारें में सोच रहें हैं तो बजट और सही वित्तीय प्लानिंग के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश करना वेल्थ क्रिएशन का सबसे बेहतरीन जरिया है। भारतीय बाजार की मजबूत आर्थिक स्थिति और हालिया बजट घोषणाओं के बाद बुनियादी ढांचे , विनिर्माण और उपभोग जैसे क्षेत्रों में तेजी की संभावनाएं हैं। यदि आप लंबी अवधि के निवेश के लिए शानदार रिटर्न की तलाश में हैं, तो एक्सपर्ट की माने तो इन 5 म्यूचुअल फंड में आप निवेश कर सकते हैं।

क्यों करना चाहिए Mutual Funds में निवेश?
म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना वित्तीय वृद्धि और लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक बेहतरीन और सरल माध्यम होता है। यह अनुभवी फंड मैनेजर आपके पैसों का प्रबंधन करते हैं। पैसा कई अलगअलग कंपनियों और सेक्टरों में निवेश होता है, जिससे जोखिम कम होता है। लंबे समय तक निवेश रहने से कंपाउंडिंग का जबरदस्त फायदा मिलता है
बता दें कि, म्यूचुअल फंड्स का बाजार बहुत बड़ा है। यहां कई तरह के फंड्स मौजूद हैं, लेकिन सही फंड की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में म्यूचुअल फंड्स एक्सपर्ट की माने तो इस फेस्टिव सीजन में आप इन 5 म्यूचुअल फंड में आप निवेश कर सकते हैं।
:
जानिए किन फंड्स पर करें निवेश?
Kotak Equity Arbitrage Fund
यह एक आर्बिट्रेज फंड है जो शेयर बाजार में कम कीमत पर शेयर खरीदता है, फिर दूसरी जगह ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता है। ये फंड उन निवेशकों के लिए है, जो बिना रिस्क के मुनाफा कमाना चाहते हैं। उनके लिए ये फंड काफी अच्छा है।
इसे टैक्स के मामले में इक्विटी फंड माना जाता है, जिससे शॉर्टटर्म में भी एफडी के मुकाबले टैक्स बेनिफिट मिल जाता है और बाजार गिरने का डर भी कम रहता है। इस फंड का कुल एसेट लगभग ₹75,712.35 करोड़ है और इसका नवीनतम एनएवी रेगुलर प्लान के लिए लगभग ₹40.28 तथा डायरेक्ट प्लान के लिए लगभग ₹43.37 है।
एचडीएफसी लो ड्यूरेशन फंड
यह एक डेट म्यूचुअल फंड है। इसमें आपका पैसा शेयरों की बजाय सुरक्षित बॉन्ड और डिबेंचर में लगाया जाता है। ये उन निवेशकों के लिए बेहतर है, जो शेयर बाजार के उतारचढ़ाव से बचना चाहते हैं और अपने पैसों पर बैंक एफडी से थोड़ा बेहतर और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं।
एचडीएफसी लो ड्यूरेशन फंड का कुल एसेट लगभग ₹17,793 करोड़ से ₹18,420 करोड़ के बीच है और इसका एनएवी प्लान के अनुसार लगभग ₹61.95 से ₹67.68 के आसपास है।,
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिडकैप फंड
यह एक मिडकैप कैटेगरी का फंड है जो ऐसी कंपनियों में निवेश करता है जो ना तो बहुत बड़ी हैं और ना ही बहुत छोटी, बल्कि मिडसाइज की हैं। यह फंड्स उनके लिए बेहतर है, जो निवेशक थोड़ा रिस्क उठाने के लिए तैयार हैं और अपने पैसों को 5 से 7 साल या उससे ज्यादा समय के लिए बढ़ाना चाहते हैं।
इस फंड का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। एक्सपर्ट ने इस फंड में SIP की सलाह दी है। यहां आप सिर्फ ₹100 की एसआईपी से शुरुआत कर सकते हैं। इस समय इस फंड का का NAV लगभग ₹4,273.60 और कुल एसेट लगभग ₹52,271 करोड़ हैं।
आदित्य बिड़ला सनलाइफ निफ्टी डिफेंस इंडेक्स फंड
यह एक थीम बेस्ड इंडेक्स फंड है जो देश के डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है। भारत सरकार का फोकस डिफेंस सेक्टर पर बहुत ज्यादा है। ऐसे में ये सेक्टोरल फंड लंबी अवधि में तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। लेकिन अगर आप ज्यादा जोखिम नहीं उठाना चाहते तो ये आपके लिए नहीं है। अगर आप जोखिम उठाने को तैयार हैं तो इस पर निवेश कर सकते हैं।
इस फंड का NAV ₹13.09 है, वहीं इसके कुल असेट लगभग लगभग ₹1,398.18 करोड़ हैं। एक्सपर्ट ने इस फंड को एकमुश्त निवेश के लिए ज्यादा सही बताया है। लेकिन अगर इसमें SIP करना है तो ₹500 से इसमें एसआईपी की शुरुआत की जा सकती है।
मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड
यह एक डायवर्सिफाइड फंड है जो आपके पैसों को देश की दिग्गज कंपनियों और उभरती हुई मीडियम साइज की कंपनियों दोनों में मिलाकर निवेश करता है। यह फंड्स उन निवेशकों के लिए बेहतर है, जो अपना पैसा सुरक्षित और साथ ही अच्छी ग्रोथ भी मिले चाहते हैं, तो ये फंड उनके लिए काफी अच्छा हो सकता है।
इस फंड का कुल एसेट लगभग ₹20,159.10 करोड़ है और 3 अक्टूबर 2026 तक इसका डायरेक्टग्रोथ NAV लगभग ₹39.47 है।