बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF भी पहुंची​ | Bigg Boss 20: ScoutOP की गर्लफ्रेंड काश्वी ने Love Gill से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं निजी तौर पर संभाल रही हूं’​ | नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों को बड़ी राहत! दादरी-ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे 2 नए ऑफिस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पति को प्रेमिका संग देख भड़की पत्नी, कार के बोनट पर चढ़ी… 5 किमी तक लटकी रही; मेरठ में हाईवोल्टेज ड्रामा​

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ देख लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. महिला ने पति की कार रोकने की कोशिश की, लेकिन जब पति ने कार नहीं रोकी तो महिला बोनट पर चढ़ गई. महिला का आरोप है कि पति ने […]

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ देख लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. महिला ने पति की कार रोकने की कोशिश की, लेकिन जब पति ने कार नहीं रोकी तो महिला बोनट पर चढ़ गई. महिला का आरोप है कि पति ने इसके बाद भी कार नहीं रोकी और वो पांच किलोमीटर तक बोनट पर लटकी रही.

इस दौरान चीखपुकार मच गई. लोहिया नगर इलाके में काशीराम कॉलोनी के पास लोगों ने कार रुकवाई. आरोप है कि कार रुकने के बाद भी पति ने अपनी पत्नी को पीटा. जानकारी के अनुसार, काजीपुर के रहने वाले युवक की शादी 15 साल पहले महिला से हुई थी. दंपत्ति के दो बच्चे हैं. शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी पर हापुड़ रोड गई थी. इसी दौरान उसने अपने पति की कार को देखा.

सड़क पर हंगामा शुरू हो गया

महिला ने कार में पति के साथ एक लड़की को बैठे देखा और कार को रोकने की कोशिश की. साथ ही विरोध करने लगी. इसके बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते सड़क पर हंगामा शुरू हो गया. आरोप है कि महिला की कार रोकने की कोशिश के बाद भी उसका पति कार दौड़ाता रहा. करीब पांच किलोमीटर तक महिला कार से लटकी रही.

घटना के बाद पीड़ित महिला ने लोहिया नगर थाने में पति और उसके साथ मौजूद युवती के खिलाफ तहरीर दी. महिला ने दोनों पर हत्या की कोशश, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. उसने एक वाीडियो भी पुलिस को दिया है, जोकि घटना से संबंधित बताया जा रहा है. वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

मामले में पुलिस की ओर से क्या कहा गया?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें एक महिला कार के बोनट पर लटकी नजर आ रही है. मामला पारिवारिक विवाद का है. पुलिस को जो तहरीर मिली है, उसके आधार पर मामले की कार्रवाई की जी रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY