मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Modi Cabinet Decisions : मोदी कैबिनेट का बड़े फैसले, देश में बनेगी Integrated Transport & Logistics Authority​ | सुलगा फ्रांस, Gen-Z का प्रदर्शन हुआ हिंसक, कैसे हुई शुरुआत? पढ़ें पूरी कहानी​ | Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अफवाहों पर न दें ध्यान… रसिक दुलारी की मौत के 8 दिन बाद आश्रम ने जारी किया बयान, हादसे पर जताया दुख​

Vrindavan death case: उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की 25 सितंबर 2026 को हुई मौत के मामले में श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट की ओर से एक बयान जारी किया गया है. जिसमें लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. आश्रम की तरफ से […]

Vrindavan death case: उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की 25 सितंबर 2026 को हुई मौत के मामले में श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट की ओर से एक बयान जारी किया गया है. जिसमें लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. आश्रम की तरफ से यह पत्र 3 अक्टूबर को जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ट्रस्ट ने घटना पर दुख जताते हुए लोगों से जांच पूरी होने तक अफवाहों, किसी तरह की टिप्पणी या प्रचार से बचने की अपील की है.

ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना की निष्पक्ष जांच में वह पुलिस प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है. ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं, साधकों और आमजन से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी गलत जानकारी, अफवाह या अनुमान के आधार पर पूज्य महाराज अथवा आश्रम की छवि को प्रभावित करने वाले बयान या प्रचार से बचें.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरहतरह के दावे और चर्चाएं सामने आई थीं. बयान में कहा गया है कि ट्रस्ट को विश्वास है कि पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष जांच के माध्यम से घटना से जुड़े वास्तविक तथ्य सामने आएंगे. ट्रस्ट ने लोगों से जांच प्रक्रिया पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है.

साधक के परिवार के प्रति जताई संवेदना

ट्रस्ट की ओर से जारी पत्र में रसिक दुलारी शरण के परिवार के प्रति संवेदना और सहानुभूति भी व्यक्त की गई है. ट्रस्ट ने कहा कि वह परिवार के दुख में सहभागी है. रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरहतरह के दावे और चर्चाएं सामने आई थीं. इसी बीच ट्रस्ट की ओर से यह सार्वजनिक अपील जारी की गई है. ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि घटना की जांच पुलिस प्रशासन कर रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY