शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP की सियासत में एक नई पार्टी की एंट्री, वाराणसी में CBI के पूर्व डायरेक्टर ने संभाली कमान​ | Petrol Diesel Price Hike: नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा​ | मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत; एक गंभीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shivraj Singh Chouhan Statement: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ जैसे नारों पर शिवराज ने जताई चिंता, बोले- क्यों बेटियों को ऐसा बोलना पड़ रहा? सोचो क्या हो गया हैं हमें?​

Shivraj Singh Chouhan Statement: बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों के विरोध में दिल्ली की सड़कों से मर्दों को लेकर चर्चा में आए नारों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक भावुक बयान सामने आया है। एक आयोजन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारों का जिक्र करते हुए कहा कि ये […]

Shivraj Singh Chouhan Statement: बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों के विरोध में दिल्ली की सड़कों से मर्दों को लेकर चर्चा में आए नारों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक भावुक बयान सामने आया है।

एक आयोजन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारों का जिक्र करते हुए कहा कि ये क्या हो रहा है? क्यों ये नौबत आई कि मेरी बेटियों को ​ये बोलना पड़ रहा है कि एक कचौड़ी, दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा।

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने महिला सम्मान और सुरक्षा पर बात की। उन्होंने “एक कचौरी दो समोसा” नारे का जिक्र किया।

भोपाल के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के सम्मान और महिला सुरक्षा पर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल “एक कचौरी दो समोसा…”… pic.twitter.com/R3pbkuWErD

— Bansal News Official October 3, 2026

समाज किस दिशा में जा रहा है? शिवराज

उन्होंने समाज के पुरुष वर्ग से सवाल करते हुए कहा कि सोचो, समाज किस दिशा में जा रहा है? क्या हो गया है हमको? क्या हमारी बेटियांबहनें हम से अविश्वास करेंगी? कैसे समाज चलेगा, कैसे देश चलेगा।

मांबहनों का मानसम्मान करना होगा शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि संकल्प लेना होगा हमें। हम अपनी बहनों, बेटियों और माताओं की इज्जत करे। हर नारी हमारी लिए मां जैसी है, हर बेटी देवी जैसी है। इनका मानसम्मान करना होगा, इज्जत करना होगी। समाज को जागना होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY