शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
India vs West Indies 3rd ODI: केएल राहुल का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज को 352 रन का टारगेट, रोहित ने बनाए 92 रन​ | ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम… BDM के बल्ले से क्या कांग्रेस की नैया होगी पार? UP में पुरानी ढर्रे पर लौटी पार्टी​ | CNG भरवाते समय न करें ये छोटी-सी गलती, वरना भारी पड़ सकती है लापरवाही​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mobile Network Problem: फोन में अचानक चला गया नेटवर्क? तुरंत करें ये काम, वरना साइबर फ्रॉड का हो सकते हैं शिकार​

Mobile Network Problem: आजकल छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई के पास एंड्रॉयड मोबाइल होता है। लेकिन कई बार मोबाइल चलाते चलाते अचानक नेटवर्क चला जाता है। इस स्थिति में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सभी ऑनलाइन होने वाले काम बंद हो जाते हैं। इतना ही नहीं कॉल लगना, मैसेज न […]

Mobile Network Problem: आजकल छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई के पास एंड्रॉयड मोबाइल होता है। लेकिन कई बार मोबाइल चलाते चलाते अचानक नेटवर्क चला जाता है। इस स्थिति में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सभी ऑनलाइन होने वाले काम बंद हो जाते हैं। इतना ही नहीं कॉल लगना, मैसेज न आना, इंटरनेट सब बंद हो जाता है। ऐसे में एयरप्लेन मोड, फोन रीस्टार्ट, SIM कार्ड और नेटवर्क सेटिंग्स को चेक करना चाहिए। हालांकि ये सिम स्वैप अटैक का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसे में क्या करें?

Network जाने पर क्या करें?

अगर आपके मोबाइल फोन का नेटवर्ट चला जाए तो सबसे पहले देखें मोबाइल कहीं एयरप्लेन मोड में तो नहीं है। इसके बाद मोबाइल रीस्टार्ट करें। चालू होने पर देखें की नेटवर्क आया की नहीं। अगर नहीं आता तो कई बार मोबाइल के नेटवर्क कनेक्शन में भी दिक्कत होती है। 

Sim कार्ड बदलकर देखें

अगर रिस्टार्ट करने पर भी नेटवर्क नहीं आता तो वहां मौजूद दूसरे के मोबाइल को देखें। अगर दूसरे लोगों के मोबाइल में नेटवर्क हो बस आपके में ही नहीं है, तो अपने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में लगाकर देखें। अगर फिर भी नेटवर्क नहीं आता तो आपके सिम कार्ड में दिक्कत हो सकती है।  

वहीं अपने फोन मे दूसरे मोबाइल की सिम लगाकर देख सकते हैं। अगर दूसरी सिम लगाने पर नेटवर्क आ जाता है तो आपकी सिम में कुछ गड़बड़ी है।

नेटवर्क सेटिंग को करें Check

फोन की सेटिंग में जाकर रिसेट नेटवर्क सेटिंग्स का विकल्प चुनें। इससे नेटवर्क से जुड़ी सारी सेटिंग्स शुरूआती स्थिति में आ जाती हैं। 

अगर समस्या बनी रहे, तो अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर से संपर्क करें।

कहीं SIM Swap Attack तो नहीं? 

कई बार मोबाइल से अचानक नेटवर्क जाने पर जरुरी नहीं की ये सेटिंग प्रॉब्लम या नेटवर्क प्रॉब्लम ही हो। ये खतरनाक SIM Swap Attack का संकेत भी हो सकता है। 

बता दें कि, SIM Swap Attack एक ऐसा साइबर फ्रॉड है जिसमें कोई अपराधी मोबाइल कंपनी को धोखे में रखकर आपके मोबाइल नंबर को अपने पास मौजूद SIM कार्ड में ट्रांसफर करवा लेते हैं। ऐसे में जैसे ये नंबर दूसरे को मिलेगा आपके फोन से वो सिम बंद हो जाएगी। इससे आपके सभी मैसेज, कॉल, ओटीपी ठग के फोन में जाएंगे।

स्कैम से करें ऐसे बचाव

SIM Swap Attack जैसे स्कैम से बचने के लिए कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। जैसे टेलीकॉम कंपनी द्वारा उपलब्ध Carrier PIN या IVR Lock जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को OTP, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या अन्य पर्सनल जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।  

इसके अलावा यदि आपके मोबाइल नंबर पर कोई असामान्य एक्टिविटी दिखाई दे जैसे अचानक नेटवर्क गायब होना, कॉल या मैसेज बंद हो जाना तो तुरंत अपने कस्टमर केयर से संपर्क करें।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY