शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मोना के हाथ UP की कमान, कांग्रेस ने चला ब्राह्मण, मुस्लिम, EBC और दलित दांव!​ | Punjab Congress Adhyaksh Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की लेंगे जगह​ | 2 कमरे, 2 बंधक और 50 लाख की फिरौती… KGMU अफसर और साथी के कत्ल की Inside Story​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Jabalpur News: 25 लाख की LIC पॉलिसी के लिए पत्नी की हत्या, पति ने रची साजिश; लोडिंग ऑटो से कुचलवाया​

Jabalpur News: जबलपुर में 30 साल की कविता चौधरी की सड़क हादसे में मौत को पुलिस ने हत्या बताया है. आरोप है कि पति प्रयास पांडे ने 25 लाख की LIC पॉलिसी और दूसरी बीमा पॉलिसियों से मिलने वाली रकम के लालच में पत्नी की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार […]

Jabalpur News: जबलपुर में 30 साल की कविता चौधरी की सड़क हादसे में मौत को पुलिस ने हत्या बताया है. आरोप है कि पति प्रयास पांडे ने 25 लाख की LIC पॉलिसी और दूसरी बीमा पॉलिसियों से मिलने वाली रकम के लालच में पत्नी की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी पति और उसके सहायक की तलाश जारी है.

मामला जिले के पाटन थाना क्षेत्र का है. 4 सितंबर को कविता चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उस समय मामला सामान्य एक्सीडेंट माना जा रहा था. कविता स्कूटी से जा रही थी, तभी एक लोडिंग ऑटो ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल कविता की मौत हो गई. पुलिस ने जब मामले की जांच आगे बढ़ाई तो घटनाक्रम पर संदेह हुआ. पुलिस ने हादसे से जुड़े लोगों और घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की जांच की. इसके बाद सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई थी.

कई घंटे तक घात लगाकर बैठे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, कविता की हत्या के लिए आरोपी पहले से तैयार थे. वारदात के दिन आरोपी पाटन के कंतोरारानीताल क्षेत्र में कई घंटे तक इंतजार करते रहे. जैसे ही कविता लाल रंग की स्कूटी से वहां पहुंची, आरोपियों ने लोडिंग ऑटो से उसे टक्कर मार दी. पुलिस का कहना है कि इस पूरी वारदात के पीछे पहले से बनाई गई योजना थी. आरोपियों को कविता की पहचान के लिए उसकी फोटो भी दिखाई गई थी और बताया गया था कि वह लाल रंग की स्कूटी से आएगी.

कोर्ट के बाहर बनी थी हत्या की योजना

पुलिस जांच के अनुसार, 3 सितंबर को प्रयास पांडे ने आरोपियों को पाटन कोर्ट के बाहर बुलाया था. यहां कविता की हत्या की पूरी योजना बनाई गई. पुलिस के मुताबिक, कविता को नूनसर पॉलिसी चौकी के पास किसी काम से भेजे जाने की जानकारी थी. इसी दौरान मौका देखकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई गई. प्रयास पांडे ने अपने सहायक मानसिंह लोधी के साथ मिलकर साजिश तैयार की और इसके बाद पाटन निवासी विक्रम चौधरी, रामजी चौधरी और करिया उर्फ धनीराम चौधरी को वारदात के लिए तैयार किया.

हत्या के लिए किराए पर लिया था लोडिंग वाहन

पुलिस के अनुसार, हत्या को अंजाम देने के लिए लोडिंग वाहन की भी व्यवस्था की गई थी. आरोप है कि इसी वाहन से कविता की स्कूटी में टक्कर मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया. पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि लोडिंग वाहन को 11 महीने के एग्रीमेंट पर किराए से लिया गया था. इससे पुलिस को शक है कि वाहन का इस्तेमाल पहले से बनाई गई साजिश के तहत किया गया था. हालांकि, इस मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है.

25 लाख की LIC पॉलिसी बनी हत्या की वजह?

पुलिस के मुताबिक, कविता के नाम पर 25 लाख रुपए की LIC पॉलिसी थी. इसके अलावा उसके नाम पर दूसरी बीमा पॉलिसियां भी थीं. पुलिस का आरोप है कि पति प्रयास पांडे इन पॉलिसियों की रकम और एक्सीडेंटल डेथ क्लेम हासिल करना चाहता था. इसी लालच में उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची.

कविता पहले एक निजी बीमा कंपनी में काम करती थी. साल 2022 में उसकी मुलाकात प्रयास पांडे से हुई थी. दोनों ने वर्ष 2024 में कोर्ट मैरिज की थी. कविता मूल रूप से नरसिंहपुर की रहने वाली थी. शादी के बाद दोनों जबलपुर के भेड़ाघाट स्थित आमाहिनोता इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे.

तीन आरोपी गिरफ्तार, पति की तलाश

पुलिस ने इस मामले में विक्रम चौधरी, रामजी चौधरी और करिया उर्फ धनीराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं, मुख्य आरोपी पति प्रयास पांडे और उसके सहायक मानसिंह लोधी की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है. पुलिस प्रयास पांडे की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY