रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा​ | 5 तरह के लिक्विड फर्टिलाइजर घर पर बनाएं, फल-फूल से लदे रहेंगे पेड़-पौधे​ | प्राइमरी मार्केट में आया साल का सबसे बड़ा तूफान! इस हफ्ते खुल रहे हैं 20 नए IPO, कमाई का बड़ा मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

South Africa Tavern Shooting: दक्षिण अफ्रीका में बार में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत, AK-47 लेकर आए थे हमलावर​

South Africa Tavern Shooting: दक्षिण अफ्रीका में बार में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सभी हमलावर AK47 लेकर आए थे। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के अनुसार यह गोलीबारी 26 सितंबर शनिवार रात करीब 9:30 बजे गौतेंग प्रांत के वेडेला टाउनशिप में स्थित एक बार […]

South Africa Tavern Shooting: दक्षिण अफ्रीका में बार में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सभी हमलावर AK47 लेकर आए थे। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के अनुसार यह गोलीबारी 26 सितंबर शनिवार रात करीब 9:30 बजे गौतेंग प्रांत के वेडेला टाउनशिप में स्थित एक बार में की गई। हमलावरों के पास कथित तौर पर AK47 राइफल और पिस्तौल थीं। 

इमरजेंसी मेडिकल टीम पहुंची 

खबरों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीमें तुरं मौके पर पहुंचीं। लेकिन इसके पहले ही मेडिकल टीम ने मौके पर ही 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया था। मरने वालोें में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गोलीबारी में घायल हुए 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तलाशी अभियान शुरू 

हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू भी कर दिया है। हालांकि फिलहाल गोलीबारी के पीछे का उद्देश्य समझ नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही है साथ ही संदिग्धों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 

 


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY