यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने हाल ही में अपने प्रदेश प्रभारियों और सहप्रभारियों की लिस्ट जारी की थी और अब पार्टी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश एससी मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की लिस्ट भी जारी कर दी. एससी मोर्चा की नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर विकास किशोर को शामिल किया गया है. वह मोहनलालगंज के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे हैं. इसके अलावा बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति की है. अनस साजिद उस्मानी को पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

विकास किशोर के साथ 11 अन्य नेताओं को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें अशोक सोनकर, चरन सिंह लिसाड़ी, अनूप वाल्मीकि, बाबूलाल भंवरा, नंद किशोर कनौजिया, भगवती प्रसाद, अभिषेक सागर, हरीराम रावत, अनिता सिद्धार्थ, नरेंद्र महन्धा और आदेश कोरी का नाम शामिल है.
बीजेपी की नई प्रदेश टीम में 4 प्रदेश महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं. प्रदेश महामंत्री की लिस्ट में आलोक कुमार, परदेशी रविदास, कमलेश जाटव और पुष्पेंद्र पासी का नाम शामिल है.
वहीं, नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज राजौरा, ऊषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार और पुरुषोत्तम जाटव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.