Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मेले में गई एक दलित युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि मामले को दबाने के लिए उनके ऊपर दबाव भी बनाया गया. पीड़िता के बयान और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

परिजनों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नवमी के दिन अपने भाई के साथ गांव में लगे मेले को देखने गई थी. इसी दौरान गांव के ही दो मनचले युवकों ने उसे अचानक रास्ते में घेर लिया और बाइक पर जबरन बैठाकर सुनसान इलाके की ओर ले गए. आरोपियों ने युवती को लगभग 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ बारबार हैवानियत की.
पिता ने की कार्रवाई की मांग
पीड़िता के पिता ने रोतेबिलखते हुए बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे उनकी बेटी भाई के साथ गांव के मेले में गई थी, तभी आरोपी पंकज अपने साथी के साथ बाइक पर आया और बेटी को जबरन उठाकर ले गया थे. आरोपी उसे सड़क के पास गन्ने के खेत में ले गए और पूरी रात बंधक बनाकर दुष्कर्म किया.
पीड़ित पिता के मुताबिक, घटना में गगन नाम का एक तीसरा युवक भी बाद में शामिल हो गया था. आरोपी हैवानियत के बाद उसे गांव के खंडहर मकान में फेंककर चले गए थे. होश आने पर बेटी जख्मी हालत में घर पहुंची और आपबीती बताई. इसके बाद परिजन चौकी पहुंचे, जहां दरोगा के सामने बयान दर्ज कराए गए है.
पीड़िता को 24 घंटे कर बंधक बनाकर रखा
पीड़िता के गायब होने पर परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो वे अत्यंत चिंतित हो गए थे. घटना के करीब 24 घंटे बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास बदहवास और गंभीर रूप से जख्मी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे. घर पहुंची पीड़िता ने जब अपने मातापिता को आपबीती सुनाई है, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मामले को दबाने के लिए पंचायत का सहारा लेकर समझौता कराने का दबाव भी बनाया गया. आखिरकार पीड़ित परिवार ने निडर होकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिसके आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.