गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
EPFO Rule Change: सितंबर की सैलरी कटकर आई है? घबराएं नहीं, हुआ है ये बड़ा बदलाव​ | यह BJP राज में दलितों के साथ अमानवीय सुलूक का सबूत… UP में सरकारी अस्पताल के बाहर बच्चे के जन्म पर कांग्रेस का वार​ | 27 साल बाद लौटेगा जासूसी विमान SR-71 ब्लैकबर्ड, इसके सामने कितनी चुनौतियां?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

आज से महंगे हो गए AC, TV और फ्रिज! खरीदारी पर कितना बढ़ेगा आपका खर्च?​

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही लोगों के घर का बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. 1 अक्टूबर यानी आज से AC, LED TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे Consumer Electronics की कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिखने लगा है. अलगअलग कंपनियों और प्रोडक्ट के हिसाब से इनकी कीमतों में करीब 3 से 8 फीसदी […]

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही लोगों के घर का बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. 1 अक्टूबर यानी आज से AC, LED TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे Consumer Electronics की कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिखने लगा है. अलगअलग कंपनियों और प्रोडक्ट के हिसाब से इनकी कीमतों में करीब 3 से 8 फीसदी तक इजाफा हो सकता है. यानी अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया TV, AC या कोई दूसरा घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. इसी की पड़ताल करने के लिए हमारे संवाददाता शुभम पाण्डेय ने मुंबई के कई शोरूम का जायजा लिया. वहां उन्होंने दुकानदारों से बात की और जाना कि बढ़ी हुई कीमतों का असर ग्राहकों और बाजार पर किस तरह दिखाई दे रहा है.

AC की कीमतों पर ज्यादा असर

सबसे ज्यादा असर की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, AC के दाम करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. वहीं LED TV खरीदने वालों के लिए भी जेब पर असर पड़ सकता है. इनकी कीमतों में करीब 3 से 7 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है. इसके अलावा फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे रोजमर्रा के घरेलू उपकरण भी करीब 3 से 4 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं.

कंपनियों ने बढ़ाए दाम

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, , डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स जैसी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा चुकी हैं. इन कंपनियों ने अलगअलग कैटेगरी में करीब 4 से 10 फीसदी तक दाम बढ़ाने की घोषणा की है. वहीं, पैनासोनिक फिलहाल बाजार की स्थिति पर नजर रख रही है और कीमत बढ़ाने को लेकर फैसला बाद में ले सकती है.

पीटीआई के रिपोर्ट मुताबिक, LG और Bosch Home Comfort ने भी AC की कीमतों में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. Bosch Home Comfort भारत में Hitachi ब्रांड के एयरकंडीशनर बेचती है. यानी फेस्टिव सीजन में AC खरीदने वालों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

अब सवाल है कि आखिर इन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? इसकी एक बड़ी वजह इन प्रोडक्ट्स को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की बढ़ती लागत है. कॉपर, स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक जैसे मटीरियल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का खर्च यानी Freight और Shipping Cost भी बढ़ा है. इन बढ़ी हुई लागत का असर अब कंपनियों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

हालांकि, ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की गुंजाइश अभी भी है. बाजार में कुछ दुकानों के पास पुराना स्टॉक मौजूद हो सकता है. ऐसे में पुराने स्टॉक वाले प्रोडक्ट कुछ दुकानों पर पहले की कीमत में मिल सकते हैं. यानी अगर किस्मत साथ दे और आपके आसपास किसी शोरूम में पुराना स्टॉक बचा हो, तो बढ़ी हुई कीमत से बचने का मौका मिल सकता है.लेकिन जमीनी स्थिति सिर्फ इतनी सी नहीं है. कई दुकानदार 1 अक्टूबर से ही AC, TV, फ्रिज और दूसरे उपकरणों को नए दाम पर बेचते नजर आ रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि उनके शहर और पसंद के प्रोडक्ट पर वास्तव में कितनी कीमत बढ़ी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY