गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
यह BJP राज में दलितों के साथ अमानवीय सुलूक का सबूत… UP में सरकारी अस्पताल के बाहर बच्चे के जन्म पर कांग्रेस का वार​ | 27 साल बाद लौटेगा जासूसी विमान SR-71 ब्लैकबर्ड, इसके सामने कितनी चुनौतियां?​ | CJP Press Conference: मुंबई में कल CJP का प्रदर्शन, सिर्फ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं… ये हैं पार्टी की 3 बड़ी मांगें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rahul Gandhi Balaghat Visit: बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में पहुंचेंगे जगला गांव, आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात​

: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट के दौरे पर हैं जहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। ताजा अपडेट के मुताबिक राहुल गांधी बालाघाट पहुंच चुके हैं और वहां से जगला गांव के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर में राहुल जगला […]

: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट के दौरे पर हैं जहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। ताजा अपडेट के मुताबिक राहुल गांधी बालाघाट पहुंच चुके हैं और वहां से जगला गांव के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर में राहुल जगला गांव पहुंचेंगे यहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

आदिवासी भाईबहनों को आश्वस्त करता हूं कि मैं आपके साथ हर संघर्ष में खड़ा हूं आपकी आवाज़ बुलंद करना मेरी ज़िम्मेदारी है और मैं इस बहरी सरकार को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा।

: श्री राहुल गांधी जी pic.twitter.com/roItDRCign

— MP Congress October 1, 2026

गोंदिया से जगला के लिए रवाना

राहुल गांधी आज सुबह महाराष्ट्र के गोंदिया पहुंचे। यहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से बालाघाट जिले के जगला गांव के लिए रवाना हुआ है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें दोपहर करीब 2:15 बजे जगला पहुंचना है।

जगला गांव में परिवारों से मुलाकात

राहुल गांधी जगला गांव में उन परिवारों से मिलेंगे, जिनके बच्चों की बीमारी के दौरान मौत हुई है। इस दौरान वे परिवारों से बच्चों की बीमारी, इलाज और इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके बाद राहुल गांधी मीडिया से भी बातचीत करेंगे।

सरकारी रिकॉर्ड में 32 मौतें

बच्चों की मौत के मामले में सरकारी रिकॉर्ड और कांग्रेस के दावे अलगअलग हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक बीमारियों से 32 बच्चों की मौत दर्ज है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि 43 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। राहुल गांधी ऐसे परिवारों से भी मुलाकात करेंगे, जिनके बच्चों की मौत का दावा किया जा रहा है।

 

BJP ने बताया पॉलिटिकल स्टंट

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। BJP ने इसे पॉलिटिकल स्टंट और राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया है। वहीं राहुल गांधी का यह दौरा बच्चों की मौत और आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर परिवारों से सीधे जानकारी लेने के लिए है।

MP में 21.1% आदिवासी आबादी

मध्य प्रदेश में आदिवासी आबादी करीब 21.1 प्रतिशत है। 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य की कुल आबादी में आदिवासियों की हिस्सेदारी 21.1% थी। विधानसभा की 230 सीटों में 47 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा कई अन्य सीटों पर भी आदिवासी वोट महत्वपूर्ण माना जाता है।

2018 में कांग्रेस ने जीती थीं 30 ST सीटें

2018 के विधानसभा चुनाव में 47 ST आरक्षित सीटों में कांग्रेस ने 30 और BJP ने 16 सीटें जीती थीं। वहीं 2023 में BJP ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारत आदिवासी पार्टी ने 1 ST आरक्षित सीट जीती। इन चुनाव परिणामों से मध्य प्रदेश की आदिवासी सीटों में दोनों प्रमुख दलों के प्रदर्शन में बदलाव देखने को मिला।

 

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY