बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बदायू में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद 4 बच्चों को छोड़ भाग गया​ | Tarot Card Prediction 30 September में वृषभ को कोर्ट में राहत और कन्या राशि को कारोबार में मुनाफा​ | Canara Bank Recruitment 2026 : केनरा बैंक में 3500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स को मिलेगा ₹16,650 स्टाइपेंड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bank New Rule: कल से FD की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव, रोज सुबह 10 बजे तक मिलेगी नई जानकारी​

Bank New Rule: अगर आप में बड़ी रकम की FD कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला नया नियम आपके लिए अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को लेकर बैंकों के लिए नए नियम तय किए हैं। अब बैंकों को हर वर्किंग डे […]

Bank New Rule: अगर आप में बड़ी रकम की FD कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला नया नियम आपके लिए अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को लेकर बैंकों के लिए नए नियम तय किए हैं। अब बैंकों को हर वर्किंग डे अपनी वेबसाइट पर बल्क  की नई ब्याज दरें अपडेट करनी होंगी।

यानी बड़ी रकम की FD कराने वाले ग्राहकों को अब यह जानने के लिए बैंक की अलगअलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे कि उस दिन कितना ब्याज मिल रहा है। उन्हें बैंक की वेबसाइट पर ही नई दर की जानकारी मिल जाएगी।

सुबह 10 बजे तक अपडेट करनी होगी ब्याज दर

के मुताबिक, बैंकों को हर कार्यदिवस सुबह 10 बजे तक बल्क FD की लागू ब्याज दरें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होंगी। इसके लिए उन्हें 10 मिनट की अतिरिक्त समयसीमा, यानी सुबह 10:10 बजे तक का समय दिया गया है। वेबसाइट पर जिस दिन जो ब्याज दर घोषित की जाएगी, उसी दर के आधार पर उस दिन पात्र ग्राहक की बल्क स्वीकार की जाएगी।

किन FD पर लागू होगा नया नियम?

यह बदलाव मुख्य रूप से बल्क डिपॉजिट पर लागू होगा। कमर्शियल बैंकों में आम तौर पर 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि को बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में रखा जाता है। इसका मतलब है कि सामान्य ग्राहकों की छोटी रकम वाली FD पर इस नए नियम का सीधा असर नहीं पड़ेगा। अगर आपकी FD बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में नहीं आती है, तो यह बदलाव आपकी मौजूदा FD की ब्याज दर को प्रभावित नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें:

अलगअलग शाखाओं में अलग रेट देने पर रोक

का एक अहम हिस्सा यह भी है कि एक ही बैंक की अलगअलग शाखाएं समान राशि और समान अवधि की बल्क FD के लिए मनमाने तरीके से अलगअलग ब्याज दरें नहीं दे सकेंगी। हालांकि, Liquidity Coverage Ratio से जुड़े कुछ विशेष मामलों में बैंक को अलग ब्याज दर रखने की अनुमति हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 

ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

इस बदलाव से बड़ी रकम में लगाने वाले ग्राहकों और संस्थानों के लिए ब्याज दरों की जानकारी ज्यादा पारदर्शी हो जाएगी। उन्हें रोजाना बैंक की वेबसाइट पर जाकर उस दिन की लागू दर देख सकेंगे। इससे ग्राहकों को अलगअलग शाखाओं में जाकर ब्याज दर पता करने या बेहतर रेट के लिए बातचीत करने की जरूरत कम होगी। साथ ही, एक ही बैंक की अलगअलग शाखाओं में बल्क FD की दरों को लेकर होने वाली असमानता पर भी लगाम लगेगी।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY