सोमवार, 28 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने जीता पहला लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, सेज फाल्कन को 7 रन से हराया​ | कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश​ | UPI Charges New Rule: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रोक, सरकार और RBI से पूछा- टैक्स है या फीस ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bollywood स्टार Ranbir Kapoor का जन्मदिन, ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए चुनी थी एक्टिंग​

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी की 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर अभिनेता रणबीर कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि अभिनेता बनने से पहले रणबीर कपूर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और अपनी […]

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी की 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर अभिनेता रणबीर कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि अभिनेता बनने से पहले रणबीर कपूर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार लुक से दर्शकों का दिल जीता। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता रणबीर कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। इनके पिता का नाम ऋषि कपूर जोकि अपने समय के जानेमाने अभिनेता थे और इनकी मां का नाम नीतू कपूर है। नीतू कपूर भी एक्ट्रेस हैं और अभी भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। ऐसे में रणबीर को अभिनय विरासत में मिला है। लेकिन रणबीर ने ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए एक्टिंग को चुना था।

फिल्मी सफर

साल 2007 में अभिनेता रणबीर कपूर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट सोनम कपूर थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। लेकिन इसके बाद अभिनेता ने ‘रॉकस्टार’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘राजनीति’, ‘बचना ए हसीनों’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘तमाशा’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘बर्फी’, ‘वेक अप सिड’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में की हैं।

पर्सनल लाइफ

जब अभिनेता ने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तो उनको चॉकलेटी बॉय कहा जाता था। वहीं कई एक्ट्रेस के साथ रणबीर का नाम भी जुड़ा था। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर की डेटिंग खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा अभिनेता का नाम प्रियंका चोपड़ा, नरगिस फाकरी और सोनम कपूर के साथ भी जुड़ा।

शादी

वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट करने लगे। जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की। वहीं 06 नवंबर 2022 में कपल ने अपनी बेटी राहा का वेलकम किया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY