बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
क्या है डीप डिप्रेशन, अर्नब तूफान से पहले IMD ने क्यों जारी किया इसका अलर्ट?​ | जापान के खिलाफ सिर्फ 5 ओवर के मैच में श्रेयस अय्यर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड​ | UPI पर चार्ज का असली सच! कार्ड पेमेंट की तुलना में क्यों 80% सस्ता पड़ेगा फोनपे और पेटीएम? समझिए NPCI की पूरी कैलकुलेशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, Creta से छोटी SUV दिवाली तक होगी लॉन्च, Venue की होगी छुट्टी!​

हुंडई ने अपनी नई मिडसाइज SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे अगले महीने फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. ग्राहक Hyundai की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये में बुकिंग कर सकते हैं. हुंडई भारतीय SUV लाइनअप में Bayon को Venue और Creta के […]

हुंडई ने अपनी नई मिडसाइज SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे अगले महीने फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. ग्राहक Hyundai की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये में बुकिंग कर सकते हैं. हुंडई भारतीय SUV लाइनअप में Bayon को Venue और Creta के बीच रखा जाएगा. इसका मतलब ये है कि यह SUV Creta से छोटी और Venue से बड़ी होगी.

Hyundai Bayon को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. कंपनी ने भी इसके डिजाइन से जुड़े कई टीजर जारी किए हैं. इसका डिजाइन बॉक्सी SUV की बजाय क्रॉसओवर जैसा हो सकता है. इसमें ऊपर की तरफ Hशेप LED DRLs और नीचे बंपर पर मुख्य हेडलैंप दिए गए हैं. फ्रंट में मजबूत लुक वाला स्किड प्लेट भी मिलेगा.

अंदर मिलेगा i20 जैसा केबिन

Bayon के इंटीरियर में नई जनरेशन Hyundai i20 से कई डिजाइन एलिमेंट लिए जा सकते हैं. इसमें दो कनेक्टेड स्क्रीन और सेंटर में फिजिकल HVAC कंट्रोल वाला पैनल मिलने की उम्मीद है. स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट्स और डोर पैड भी i20 से मिलतेजुलते हो सकते हैं. कार में कई कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

इंजन और CNG का भी विकल्प

Hyundai Bayon में 1.5लीटर, 4सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसे मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. यही इंजन Creta में भी इस्तेमाल होता है, हालांकि Bayon में इसकी पावर और ट्यूनिंग अलग हो सकती है. खास बात यह है कि Bayon में फैक्ट्रीफिटेड CNG किट का विकल्प भी मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह 4 मीटर से लंबी Hyundai की पहली CNG कार हो सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?

Hyundai Bayon की एक्सशोरूम कीमत करीब 9 लाख से 14 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. इस SUV के जरिए Hyundai मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY