मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि​ | Ayurveda Tips: अश्वगंधा से लिवर-किडनी को नुकसान का संकेत नहीं, स्टडी में सामने आए नतीजे​ | Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में पार्टनर चीट तो नहीं कर रहा, इन संकेतों से करें पहचान​

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में फोन ही पार्टनर्स के बीच कम्युनिकेशन का मीडियम होता है. इसके अलावा वो एकदूसरे के बारे में जानकारी रखने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं. इसी वजह से कई बार दूरी आ सकती है और कुछ रिश्तों में कोई एक पार्टनर किसी दूसरे की तरफ अट्रैक्ट हो सकता […]

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में फोन ही पार्टनर्स के बीच कम्युनिकेशन का मीडियम होता है. इसके अलावा वो एकदूसरे के बारे में जानकारी रखने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं. इसी वजह से कई बार दूरी आ सकती है और कुछ रिश्तों में कोई एक पार्टनर किसी दूसरे की तरफ अट्रैक्ट हो सकता है. ऐसे में इमोशनल के साथ ही फिजिकल चीटिंग की संभावना भी बढ़ जाती है. अगर आप भी लॉन्ग डिस्टेंस में हैं तो जान लें कि कौन से संकेत बताते हैं कि आपका पार्टनर चीट कर रहा है.

रिश्ते में चीटिंग इंसान को भावनात्मक रूप से तोड़कर रख देती है. चीजें जितनी लंबी खिंचती हैं, तकलीफ भी उतनी ही ज्यादा होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ संकेतों को नजरअंदाज न करें. चलिए जान लेते हैं लॉन्ग डिस्टेंस में कैसे पहचानें कि पार्टनर चीट कर रहा है.

कम्यूनिकेशन कम कर देना

लॉन्ग डिस्टेंस में एक दूसरे से कनेक्ट रहना ही आपके रिश्ते को बनाए रखने में मदद करता है. अगर आपके पार्टनर ने अचानक से आपके मैसेज और कॉल इग्नोर करने शुरू कर दिए हैं तो इसपर ध्यान देने की जरूरत है. दरअसल कई बार लोग झूठ बोलने के प्रेशर से बचने के लिए कॉलमैसेज को ही नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं.

मिलने की बात टाल देना

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और आपका कभीकभी ही मिलना हो पाता है, लेकिन अब पार्टनर बारबार मिलने को टाल रहा है तो ये संकेत हो सकता है कि वो आपसे दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में संभावना रहती है कि या तो वो किसी और में इंटरेस्टेड हैं या फिर वो रिश्ते से अलग होना चाहते हैं.

भावनात्मक बातें कम हो जाना

आपके फोन कॉल्स और मैसेज में अगर अब सिर्फ काम के मुताबिक बस जरूरी बातें ही होती हैं. पार्टनर अब आपकी भावनाओं को सुनकर टालने की कोशिश करते हैं या फिर अपनी फीलिंग्स को शेयर करना बहुत कम कर दिया है. भावनात्मक बाते होते ही टालने लगते हैं या नाराजगी जाहिर करने लगते हैं तो हो सकता है कि रिश्ते में किसी वजह से उदासीनता आ रही हो या फिर वो आपके साथ चीट कर रहे हैं.

जवाबों में ट्रांसपेरेंसी न होना

लव पार्टनर एकदूसरे को बेहद अच्छी तरह से जानते हैं और वो बातों के पैटर्न को भी बखूबी समझते हैं. अगर आपके पार्टनर अब कुछ पूछने पर सही से जवाब नहीं देते हैं और आपको लगता है कि आपके सवालों के बदले सामने से ट्रांसपेरेंसी वाला जवाब नहीं आता है तो ये चीटिंग का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY