मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
WPL 2027 से पहले मचा बड़ा उलटफेर, आरसीबी ने चौंकाया… इन दिग्गजों पर गिरी गाज, देखें पूरी लिस्ट​ | गजब! ‘2 प्लेट छोले-भटूरे’ ने खोली पति की पोल, प्रेमिका के लिए पैक करा रहा था; पत्नी ने पकड़ लिया​ | इकोनॉमी का नया ‘स्पीडोमीटर’ तैयार! 17 सेक्टर्स में दिखी बंपर रफ्तार, हरे निशान में सर्विसेज सेक्टर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम ने कहा- माफी मांगें​

Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंजाब के लुधियाना में कथा कर रहे हैं। कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कुछ टिप्पणियों पर विवाद हो गया। पंजाब के शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और पंजाब में क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के प्रेजिडेंट अल्बर्ट दुआ ने उनके बयान पर आपत्ति जताई। माफी […]

Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंजाब के लुधियाना में कथा कर रहे हैं। कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कुछ टिप्पणियों पर विवाद हो गया। पंजाब के शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और पंजाब में क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के प्रेजिडेंट अल्बर्ट दुआ ने उनके बयान पर आपत्ति जताई।

माफी मांगें पंडित धीरेंद्र शास्त्री

पंजाब के शाही इमाम रहमानी लुधियानवी ने मांग की है कि शास्त्री माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेसिडेंट का कहना है कि शास्त्री जी अपने इमोशन पर थोड़ा लगाम रखें। क्या करना है, इसका फैसला कल करेंगे। उन्होंने पूरी क्रिश्चियन कम्युनिटी को लुधियाना में इकट्‌ठा होने को कहा है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे न तो मुसलमानों के खिलाफ हैं और न ही ईसाइयों के खिलाफ। वे सिर्फ सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

धीरेंद्र शास्त्री ने दिया था ये बयान

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लुधियाना में कथित तौर पर दोनों धर्मों को लेकर कुछ टिप्पणी की थीं। उन्होंने कहा कि जब आप सनातन धर्म में पैदा हुए हो तो हलीउल्लाह वालों के पास जाने की जरूरत नहीं। जो अपने पड़ोसी को बाप कहते हैं, भैया को सैंया बना लेते हैं, वह किसी काम के नहीं होते।

ये खबर भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY