मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Goldy Brar: FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी पर 10 लाख डॉलर का इनाम​ | बैटरी के बिना खरीदें टाटा की इलेक्ट्रिक कार! BaaS प्लान से लाखों रुपये तक सस्ती हुई शुरुआती कीमत​ | फर्जी कंपनी, अवैध प्रवास और माइक्रोचिप्स की तस्करी… 4 साल पुराने केस में सलाखों के पीछे ही रहेगा चीनी नागरिक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश… यूपी बिहार से लेकर राजस्थान तक बिगड़ा मौसम, जानें दिल्ली का हाल​

Aaj Ka Mausam: मॉनसून देश से वापसी के लिए तैयार है और सर्दियों की आहट आने लगी है. ऐसे में मौसम का मिजाज देश के अलगअलग भागों में बिल्कुल अलग है. एक तरफ समुंदर में उठे दो चक्रवर्ती तूफानों से कोहराम मचने की संभावना है, तो दूसरी ओर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक […]

Aaj Ka Mausam: मॉनसून देश से वापसी के लिए तैयार है और सर्दियों की आहट आने लगी है. ऐसे में मौसम का मिजाज देश के अलगअलग भागों में बिल्कुल अलग है. एक तरफ समुंदर में उठे दो चक्रवर्ती तूफानों से कोहराम मचने की संभावना है, तो दूसरी ओर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक ने हालात गंभीर बना दिए हैं. इससे कई हिस्सों में झमाझम मूसलाधार बारिश, हल्कि ठिठुरन देखने को मिल सकती है. पहाड़ी इलाकों में पारा लुढ़का है और वहां मीठी ठंड लोगों को महसूस होने लगी है. वहीं मैदानी इलाकों में आंधीतूफान और बारिश देखने को मिल रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं है. राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कल यानी 30 सितंबर को राज्य में मौसम के पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है. दिल्ली में चार अक्टूबर तक मौसम साफ रहने वाला है.

यूपी से झारखंड तक बिगड़ा मौसम

आज पूर्वी यूपी में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का खतरा है. बहराइच, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, सीतापुर और कन्नौज में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है. पश्चिमी यूपी में भी मौसम परेशान कर सकता है. कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन इलाकों में बिजली चमकने और आंधीतूफान की भी संभावना है. आज बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. झारखंड के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पंजाब में और हरियाणा में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार, आज राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश में ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती. गरजचमक के साथ झोंकेदार हवा चल सकती है. छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पश्चिमी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के मौसम का हाल

पश्चिमी भारत में कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 4 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. गुजरात में 1 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं. पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज से 4 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में कई स्थानों पर आज बारिश हो सकती है. राज्य में 4 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है. जम्मूकश्मीर में भी आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY