सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 12.5 एकड़ जमीन के लिए 1850 करोड़ रुपए की बोली, आखिर सेक्टर-108 में ऐसा क्या है?​ | Bigg Boss 20 Nomination: नॉमिनेशन टास्क में बदले रिश्ते, यंग DSA की लाइफलाइन छीनी, रीति के खुलासे ने मचाई चर्चा​ | टेस्ट फ़ॉर्मेट में क्यों करना पड़ रहा है टीम इंडिया को हार का सामना? कोच गौतम गंभीर ने कहा “गिल को नही मिल रही…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन, तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार कपल को मारी टक्कर; पति की मौत… पत्नी की हालत गंभीर​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. बिसरख थाना क्षेत्र के इटेरा इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. बिसरख थाना क्षेत्र के इटेरा इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर

घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बिसरख क्षेत्र में थार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हुई. थार का नंबर UP 14 GB 7267 और स्कूटी का नंबर UP 16 EE 2569 बताया गया है. स्कूटी पर चिपियाना निवासी करीब नीरज अपनी पत्नी के साथ सवार थे. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया. वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने नीरज के शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे के बाद थार चालक फरार

हादसे के बाद थार चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया. पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है. अब वाहन के आधार पर आरोपी चालक की पहचान और उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के बाद फरार हुए चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

ग्रेटर नोएडा और नोएडा में पिछले कुछ दिनों में हिट एंड रन की कई घटनाएं सामने आई हैं. इन हादसों में लोगों की मौत के साथ कई लोग घायल भी हुए हैं. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

आरोपी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस थार चालक की तलाश में जुटी है और हादसे से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY