सोमवार, 28 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20: सलमान खान की फटकार के बाद बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘बच्चों का शो है, करने दो’​ | खामोशी है नई लग्जरी…इंटरनेट और गैजेट्स से दूर सुकून की तलाश में यात्री, ऐसे बदल रही ट्रैवल इंडस्ट्री​ | Delhi Slap Case: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR, मजिस्ट्रेट की अनुमति पर होगी जांच, AAP विधायक जरनैल सिंह पर FIR​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

करवा चौथ पर पहनें ‘टीवी की पार्वती’ जैसी साड़ी और सूट, निहारते रह जाएंगे पिया!​

करवा चौथ पर अगर आपको साड़ी कैरी नहीं करनी है या फिर दिन में पूजा के समय रिच लुक क्रिएट करना हो तो सोनारिका भदौरिया के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने रेड कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट कैरी किया है, जिसके दुपट्टे में भी बारीक जरी का काम किया गया है. इसी […]

करवा चौथ पर अगर आपको साड़ी कैरी नहीं करनी है या फिर दिन में पूजा के समय रिच लुक क्रिएट करना हो तो सोनारिका भदौरिया के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने रेड कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट कैरी किया है, जिसके दुपट्टे में भी बारीक जरी का काम किया गया है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने जड़ाऊ हैवी नेकलेस और मैचिंग झुमकों के साथ लुक को रॉयल टच दिया है.

करवा चौथ के लिए आप सौनारिका भदौरिया के इस साड़ी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. नई शादी हुई है और पहली करवा चौथ है तो भी एक्ट्रेस का ये ओवरऑल लुक रीक्रिएट किया जा सकता है. उन्होंने रेड कलर की लहंगा स्टाइल प्री ड्रेप्ड साड़ी कैरी की है, जिसके बॉटम में हैवी जरी वर्क है और बल्लू को सिंपल रखा गया है, सिर्फ बॉर्डर पर डिटेलिंग दी गई है. ग्लोइंग मेकअप, माथे पर बिंदी, मांग टीका, डबल लेयर नेकलेस, बालों में गजरा, चूड़ियां हर एक डिटेलिंग लुक को परफेक्ट बनाती है.

सोनारिका भदौरिया का ये लुक भी करवा चौथ के लिए परफेक्ट रहेगा. उन्होंने रेड कलर की हैंडलूम वर्क की सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसे उन्होंने लेप्ट शोल्डर पर प्लीटेड पल्लू में ड्रेप किया है. साथ में शाही डिजाइन वाला नेकपीस, गोल्डन कमरबंद उनके लुक को और भी इनहैंस करते हैं. आप भी उनकी तरह साड़ी के साथ सिर पर दुपट्टा ड्रेप कर सकती हैं.

आप करवा चौथ पर रेड की बजाय यलो कलर भी कैरी कर सकती हैं. ये रंग भी फेस्टिव मौकों के लिए बढ़िया माना जाता है. सोनारिका भदौरिया ने बनारसी साड़ी कारी की है, जिसके बॉर्डर पर बारीक जरी का काम है और पूरी साड़ी पर बूटियों का डिजाइन है. एक्ट्रेस ने साथ में मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है. उनसे नेकलाइन के डिजाइन का आइडिया भी लिया जा सकता है.

करवा चौथ पर दिन के टाइम पहनने के लिए आप सोनारिका के इस एथनिक लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने रेड कलर का फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक सूट कैरी किया है, जिसमें फुल स्लीव दी गई हैं. उन्होंने साथ में बनारसी दुपट्टा वन शोल्डर पर ड्रेप किया है जो लुक को रिच बना रहा है. एक्ट्रेस ने मेकअप को ग्लोइंग रखा है और मिनिमलिस्टिक एसेसरीज के साथ लुक कंप्लीट किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY