रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम​ | फिल्म से पहले 17 मिनट विज्ञापन दिखाना PVR को पड़ा भारी! कंज्यूमर कोर्ट ने ठोका ₹75,000 का जुर्माना​ | Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘वोट दो, पानी में नहाते रहो… ये स्पेन है’, गोरखपुर में बारिश से हुए जलभराव के बाद व्यापारियों ने घेरी नगर आयुक्त और मेयर की गाड़ी​

Gorakhpur Rain Waterlogging Video: गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार बरसात हो रही है, लेकिन शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायल है, जिसमें लोगों को जलभराव के बीच […]

Gorakhpur Rain Waterlogging Video: गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार बरसात हो रही है, लेकिन शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायल है, जिसमें लोगों को जलभराव के बीच स्पेन है, स्पेन है… कहते हुए सुना जा सकता है. यही नहीं वीडियो में किसी ने कहा कि वोट दो पानी में नहाते रहो.

साहबगंज किराना मंडी में भी जलभराव हो गया, जिससे वहां के व्यापारियों में काफी नाराजगी देखने को मिली. मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार की रात में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन की गाड़ी को गुस्साए व्यापारियों ने घेर लिया. इस दौरान कुछ व्यापारियों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है बारिश के बाद साहिबगंज मंडी में जलभराव हो गया है.

मेयर और नगर आयुक्त की गाड़ी को घेरा

व्यापारी इस बात से काफी नाराज हैं. इस दौरान जैसे ही स्थिति का जायजा लेने के लिए मेयर और नगर आयुक्त की गाड़ी पहुंची, व्यापारियों ने उन्हें घेर कर रोक लिया. उनकी गाड़ी के पास पहुंचकर व्यापारियों ने अपनी बात कही नाराजगी भी जताई. वीडियो में कुछ व्यापारी मेयर से बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि चुनाव के पहले बरसात में आप पानी में उतरकर हम लोगों से मिलने आए थे.

वीडियो में कुछ लोग मेयर और नगर आयुक्त को कार से सड़क पर लगे पानी में उतरने के लिए भी बोल रहे हैं. वहीं कुछ लोग मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे है. गाड़ी रोकने के बाद व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया ने मेयर डॉ मंगलेश से सवाल किया .उन्होंने मेयर से कहा कि चुनाव के पहले तो बरसात में आप पानी में उतरकर वोट मांगने के लिए पहुंचे थे. 3 साल हो गए, लेकिन अभी भी वही समस्या बनी हुई है.

मेयर और नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन

उमेश मद्धेशिया ने मेयर से कहा कि इसका कोई हल अभी तक नहीं हुआ है. बरसात में दुकानों मे पानी चला जाता है. इससे व्यापारियों को लाखों का नुकसान होता है. फिर मेयर और नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान कुछ लोग इसका वीडियो भी बना रहे थे, जोकि वायरल है. व्यापारियों के अनुसार, हर बरसात में उनके दुकानों में पानी घुसता है. जिससे उन्हें लाखों का नुकसान होता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY