रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
2 करोड़ की रिश्वत ले रहा था ASP का दलाल, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा; उदयपुर में मचा हड़कंप​ | ‘Mahakavya Shri Ramayana Katha’ के Poster में वानर सेना के चश्मे पर आई Memes की बाढ़, घिरे मेकर्स​ | 1 अक्टूबर से बदलेगा FD का गणित! RBI के नए नियमों से किनता पड़ेगा असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम​

लंबे समय के बाद बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है।आइए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद आवारापन […]

लंबे समय के बाद बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है।
आइए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद आवारापन 2 कब और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है।

ओटीटी पर आई आवारापन 2

स्टाटर इमरान हाशमी और दिशा पटनी की रोमांटिक ड्रामा आवारापन 2 ने शानदार कहानी से सभी का दिल जीता था। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसी कारण से कमर्शियल तौर पर आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। जल्द ही यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है।

बता दें कि, थिएटर्स रिलीज से पहले आवारापन 2 के डिजिटल राइट्स की डील प्राइम वीडियो के साथ कर ली गई थी। सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी। फिलहाल ये रेंट बेसिस पर ओटीट पर मौजूद है, जिसके लिए सिर्फ 349 खर्च करने पड़ सकते हैं।

लेकिन जिन लोगों के पास अमेजन प्राइम वीडियो का मंथली सब्सक्रिप्शन है, वह आने वाले 9 अक्तूबर से आवारापन 2 को फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम कर पाएंगे। गौरतलब है कि आवारापन 2 बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

आवारापन 2 की कमर्शियल परफॉर्मेंस

फिल्म की कर्मिशियल कमाई की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी की इस मूवी का लाइफटाइम नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 152 करोड़ रहा था, बल्कि वर्ल्डवाइड इस मूवी 220 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का बजट 90 करोड़ था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY